राष्ट्रमत न्यूज,मुंबई(ब्यूरो)। मीरा रोड की जेपी नार्थ गार्डनर सिटी सोसायटी में गरबा कार्यक्रम के दौरान अंडा फेंके जाने से विवाद हो गया।आरोप एस्टेला बिल्डिंग निवासी मोहसिन खान पर लगा है। काशिमिरा पुलिस ने मामला दर्ज किया है, लेकिन अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई। मोहसिन ने आरोपों से इनकार किया है और कहा है कि मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। पहली बड़ी घटना मुंबई से सटे काशी गांव की है, जहां गरबा कर रहे लोगों पर अंडे फेंके जाने की घटना से माहौल गरमा गया। स्थानीय लोगों ने इसे धार्मिक भावना को आहत करने वाला बताया है। मामले की जांच काशीमीरा पुलिस कर रही है।

जिहादी मानसिकता वाले लोग
महाराष्ट्र के ठाणे की मीरा रोड स्थित जेपी नॉर्थ गार्डन सिटी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में गरबा पांडाल में अंडा फेंका गया था। इस मामले की मंत्री नीतेश राणे ने निंदा की। राणे ने कहा कि जिहादी मानसिकता वाले लोग बख्शे नहीं जाएंगे।घटना 30 सितंबर की रात 10:30 से 11 बजे के बीच की है। काशीगांव के इस कॉम्प्लेक्स में 16वीं मंजिल से किसी ने अंडा फेंका। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 300 के तहत मामला दर्ज किया। यह धारा धार्मिक समारोह में बाधा डालने के लिए है।
स्थानीय पुलिस पर भी आरोप
शनिवार रात कॉम्प्लेक्स पहुंचे राणे ने कहा कि वे सरकार के प्रतिनिधि के रूप में संदेश दे रहे हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह पाकिस्तान नहीं है। ऐसे लोगों के साथ सख्ती से पेश आया जाएगा। राणे ने स्थानीय पुलिस पर भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस ऐसी घटनाओं को नजरअंदाज कर रही है।

युवाओं के बीच झगड़ा