रेप पीड़िता के पिता का रेपिस्ट ने किया अपहरण,ग्रामीणों ने किया चक्का जाम - rashtrmat.com

रेप पीड़िता के पिता का रेपिस्ट ने किया अपहरण,ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

राष्ट्रमत न्यूज,मऊगंज(ब्यूरो)। रेप पीड़िता के पिता मोलई प्रजापति का रेपिस्ट पंकज सोनी फायरिंग करते हुए अगवा कर फरार हो गया। मोलई प्रजापति को गाड़ी में जबरिया बिठाकर लेे जाते वक्त ग्रामीणों ने देखा और शोर मचाया।मोलई प्रजापति ने भी आवाज लगाने की कोशिश किया तो पंकज सोनी ने हवा में फायर कर धमकाते हुए कहा कि चुप बैठ नहीं तो गोली मार दूंगा। ग्रामीण पंकज की गाड़ी रोकने की कोशिश किये लेकिन वो फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। उसके बाद गुस्साई भीड़ हाइवे पर चक्का जाम कर दी। यह घटना मऊगंज थाना के तहत पटेहरा गांव की कल देर रात की है।


आरोपियों से पुलिस मिली है
मऊगंज थाना के तहत पटेहरा गांव की कल देर रात हुई यह सनसनीखेज वारदात ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठा दिये हैं। मोलई प्रजापति की 15 वर्षीय बेटी स्कूल गयी थी। अगस्त में आरोपी पंकज सोनी और ट्रक ड्राइवर संतोष पटेल उसे अगवा कर नासिक ले गये थे। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया और दोनों के खिलाफ मामला पंजीबद्ध होने के बाद भी पुलिस आज तक दोनों आरोपियो को गिरफ्तार नहीं की। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों से मिली हुई है। इसलिए उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई।
हाइवे पर चक्का जाम
मोलई प्रजापति के अपहरण के बाद से ग्रामीण देर रात हाइवे पर चक्का जाम कर दिया। दोनों ओर चक्का जाम होने से दो किलोमीटर तक जाम लग गया। चार घंटे तक जाम लगा हुआ था। देर सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह,एसडीओपी साची पाठक सहित भारी पुलिस बल पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया।


पंकज मुझे मारने धमकाया-पटेल
गांव के कृष्ण बिहारी पटेल ने कहा कि पंकज सोनी जब मोलई प्रजापति को अपहरण करके ले जा रहा था तब मैं उसे देखा हॅूू। उसे ऐसा करने से मना किया तो उसने कहा ज्यादा हल्ला मचाओगे तो तुम्हें यहीं पर गोली मार देंगे। मेरे हल्ला मचाने पर मोलई प्रजापित ने भी शोर मचाने लगे तो पंकज सोेनी ने उन्हें भी धमका कर गाड़ी के अदंर जबरिया बिठाकर ले गया।
SP पर पत्थर फेकने की कोशिश
तनाव इतना बढ़ गया कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने एएसपी विक्रम सिंह पर पत्थर फेंकने का भी प्रयास किया, लेकिन पुलिस की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। प्रदर्शनकारी आरोपी पंकज सोनी की गिरफ्तारी और मोलई प्रजापति की सुरक्षित बरामदगी की मांग पर अड़े हुए हैं।


पुरानी रंजिश बताया पुलिस ने
पुलिस ने बताया कि दो माह पहले से मोलई प्रजापति और आरोपी पंकज सोनी के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जिसके चलते यह गंभीर वारदात हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं मोलई प्रजापति का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है।


प्रशासन की गलती का परिणाम
पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना ने कहा कि शासन और प्रशासन की लापरवाही की वजह से यह घटना घटी है। जिस पर अपराध दर्ज था उसे प्रशासन का संरक्षण मिलता आया है। अगस्त में उसके खिलाफ रेप का मामला दर्ज होने के बाद भी पुलिस आज तक उसे गिरफ्तार नहीं की।


दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी-विक्रम
पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि अगस्त माह में मोलई की बेटी का अपहरण पंकज सोनी ने किया था। जिसमें नामजद आरोपी पंकज सोनी है। उसकी गिरफ्तारी नहीं हुई थी और आज आरोपी ने पीड़िता के पिता का अपहरण कर लिया जिसके बाद गुस्साए परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी ने हवाई फायर भी किया है।अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है आरोपियों का, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में जो भी दोषी होगे उनके खिलाफ कार्रवाई होगी कि अभी तक आरोपी पकड़ने की पहल क्यों नहीं की गयी।