चंद घंटों में पुलिस ने चोर से बरामद की राशि - rashtrmat.com

चंद घंटों में पुलिस ने चोर से बरामद की राशि

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।थाना ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोंगलई में 01 जनवरी को फरियादी जितेन्द्र उर्फ पिन्टू बसेने के घर में अज्ञात व्यक्ति ने बिस्तर पेटी का ताला तोड़कर पेटी में रखी लगभग 1.50 लाख रुपये नगद राशि चोरी कर लिया।पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से अवयस्क चोर को पकड़ा।
अवयस्क निकला चोर
इस संबंध में थाना ग्रामीण अपराध पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद पुलिस ने मुखबिर कीा सूचना के आधार पर क्षेत्र के सीसीटीव्ही कैमरों को खगाला। जेल से रिहा हुए एवं निगरानी बदमाशों से पूछताछ की गई। उक्त कार्रवाई के दौरान प्रकरण में संलिप्त अपचारी बालक को चिन्हित कर पकड़ा गया।ा उसके कब्जे से चोरी गई नगद राशि की रिकवरी की गई। आरोपी के अवयस्क पाए जाने पर उसे विधि अनुसार किशोर न्याय बोर्ड बालाघाट के समक्ष पेश किया गया।