राष्ट्रमत न्यूज,मुंबई(ब्यूरो)। यह सभी को पता है कि विमान के अंदर स्मोक करना मना है।लेकिन जिसकी आदत होती है स्मोक करने की वो भला कैसे शांत रह सकता है। और कोई न कोई जुगाड़ ढूंढ निकालते हैं। एक विमान यात्री ने भी ऐसा कुछ किया। वो हवाई जहाज के टायलेट के अंदर बैठकर स्मोक करने लगा और उसकी इस हरकत की वजह से पूरे हवाई जहाज में अफरा.तफरी मच गई। क्यों कि धुआं उठने लगा। लोगों ने समझा कि आग लग गयी है। और उसके स्मोक की लत ने सबको परेशान किया साथ ही उसे जेल की हवा खानी पड़ी।

टॉयलेट से धुआं निकलता देखा
शुक्रवार रात फुकेत-मुंबई फ्लाइट के दौरान यात्रियों ने टॉयलेट से धुआं निकलता देखा। इसके बाद विमान के अंदर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों को लगा कि विमान में आग लग गई है। इसलिए टॉयलेट से धुआं निकल रहा है। लेकिन यात्री को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा और वह टॉयलेट के अंदर बैठकर स्मोक करता रहा।इसके बाद जब फ्लाइट छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड हुई तो इस हरकत को करने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया। इस शख्स की उम्र 25 साल है और उसकी पहचान दक्षिण मुंबई के नेपियंस रोड निवासी भव्य गौतम जैन के रूप में हुई है। पुलिस ने शनिवार को इस केस के बारे में बताया कि एक 25 साल के विमान यात्री को विमान के टॉयलेट में स्मोक करने की वजह से गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार रात फुकेत-मुंबई उड़ान के दौरान इस यात्री ने ये हरकत की।
विमान के अंदर स्मोक करना मना
विमान के अंदर स्मोक करना पूरी तरह से मना है। इसलिए आरोपी युवक को विमान अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।इस मामले के सामने आने के बाद हर कोई हैरान है। आखिर कोई युवा इस तरह की लापरवाही कैसे कर सकता है। विमान के अंदर स्मोक करने से यात्रियों की जान को खतरा भी हो सकता था। इस मामले के सामने आने के बाद सभी लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।पहले भी विमान के अंदर अजीब हरकतें करने के मामले सामने आए हैं। जिसमें अन्य यात्रियों को परेशान करना और मारपीट करना शामिल है। लेकिन ये मामला वाकई घोर लापरवाही का मामला था। यात्रियों को ये ध्यान रखना चाहिए कि उनकी एक गलती सभी की जान के लिए खतरा बन सकती है।