पटवारी दल पर हमला,बंधक बनाकर  रखा,पटवारी संघ ने दी चेतावनी - rashtrmat.com

पटवारी दल पर हमला,बंधक बनाकर  रखा,पटवारी संघ ने दी चेतावनी

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। रीवा जिले के मनगवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रघुराजगढ़ में सीएम हेल्पलाइन की जांच के लिए पहुंचे पटवारी दलों पर हमला कर दिया। जांच करने गए पटवारी दल का आरोप है कि जाति सूचक गालियां दी गयी। मोबाइल छीन लिया। बंधक बना लिया। महिला पटवारी के साथ अभ्रदता की गयी। पटवारी संघ ने कलेक्टर से शिकायत की साथ ही पुलिस प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई सोमवार तक तो बस्ता बंद कर देंगे।


बंधक बनाने की जानकारी SDM को दी
पटवारी अजय मिश्रा ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के शिकायत की जांच करने ग्राम रघुराजगढ़ गए हुए थे। लेकिन हम लोगों पर कर्णध्वज सिंह,उनके पिता वरुणध्वज सिंह हमला बोल दिया। हमारा मोबाइल छीन कर बंधक बना लिया गया। निकिता सिंह ने शैली बोप्चे महिला पटवारी का गला पकड़ कर दाब दिया। हाथ मरोड़ दिया। मोबाइल भी छीन लिया। कुछ देर बाद मेरे हाथ में मोबाइल आते ही एसडीएम साहब को फोन किया। उनका फोन आया था। इसलिए वही काल उन्हें लगा दिया। उन्हें सारी बात बताया।


 बिठाने के बाद हमला
घटना राजस्व निरीक्षक मंडल डेल्ही की है। इस दौरान आरआई एस.पी. प्रजापति पटवारी कौशल कोल, शैली बोप्चे और अक्षय मिश्रा मौके पर मौजूद थे। पटवारी अक्षय मिश्रा ने बताया कि पहले टीम को घर के अंदर बैठाया गया, लेकिन अचानक कर्णध्वज सिंह ने हमला कर दिया। जिसके बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर सरकारी कर्मचारियों के साथ मारपीट की।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Playing with patients lives will not be tolerated-collector
 आरोपियों की गिरफ्तारी होगी-प्रतिभा

कलेक्टर ने कहा कि यह शासकीय कार्य में बाधा का गंभीर मामला है।ाजो भी व्यक्ति सरकारी काम काज में बाघा डालेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
पटवारी संघ की चेतावनी
इस घटना के बाद जिले भर के पटवारी कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अनंत प्रताप सिंह पटवारी संघ जिला अध्यक्ष रीवा ने कहा मैडम कलेक्टर से मिलकर अपनी समस्या उनके सामने रख दी है। सोमवार तक यदि आरोपी नहीं पकड़े गए तो मनगवां तहसील के सारे पटवारी बस्ता बंद कर देंगे।