राष्ट्रमत न्यूज,रायुपर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ में शनिवार सुबह दो अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है। सुकमा के किस्टाराम इलाके में 12 और बीजापुर में 2 नक्सली मारे गए हैं। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग हो रही है। पचास लाख का इनामी नक्सली बारसे देवा ने सरेंडर कर दिया है। अपने बीस साथियों के साथ भारी संख्या में हथियार और अन्य सामानों के साथ। कल से सोशली मीडिया में यह खबर चल रही थी कि नक्सली बारसे देवा माड़वी हिड़मा की तरह मरना नहीं चाहता और वो सरेंडर करने का फैसला कर लिया है।

बड़ी संख्या में हथियार और कैश भी
छत्तीसगढ़ का मोस्ट वांटेड नक्सली स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) देवा बारसे ने हैदराबाद में अपने 20 साथियों के साथ हथियार डाल दिए हैं।हैदराबाद में पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी है। देवा अपने साथियों के साथ तेलंगाना के मुलुगु पहुंचा था, जहां से पुलिस उसे हैदराबाद लेकर पहुंची थी। बड़ी संख्या में हथियार और कैश भी नक्सलियों ने सरेंडर किए हैं।

नक्सल संगठन के लिए झटका
बारसे देवा की उम्र 48 साल बताई जाती है। उसे हेमला देवल, देवलू, देवन्ना, बारसे सुक्का और साईनाथ के नामों से भी जाना जाता है।वह नक्सल संगठन में एसजेडसीएम कैडर का अधिकारी है।वर्तमान में वह नक्सल संगठन पीएएलजीए में बटालियन 1 का प्रभारी है।देवा के पास एके.47 जैसे हथियार है।छत्तीसगढ़ सरकार ने उसके ऊपर 25 लाख रुपए का इनाम रखा है।ऐसे में भले ही देवा ने पड़ौसी राज्य में भी सरेंडर करना चाहता है। मगर यह बस्तर में नक्सल संगठन के लिए एक और बड़ा झटका माना जा रहा है।
सुकमा-बीजापुर में 14 नक्सली ढेर
सुकमा के किस्टाराम इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी के इनपुट पर DRG की टीम को ऑपरेशन के लिए रवाना किया गया था। इस दौरान शनिवार सुबह करीब 8 बजे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में फोर्स ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। सर्चिंग जारी है।इधर, बीजापुर में माओवादियों की मौजूदगी की इनपुट मिलने के बाद सुरक्षाबलों ने अभियान शुरू किया।

5 लाख का नाम इनाम था
सुबह करीब 5 बजे से माओवादियों के साथ रुक-रुककर मुठभेड़ चल रही है। सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़ स्थल से अब तक दो नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। मुठभेड़ की पुष्टि एसपी जितेंद्र यादव ने की है। मारा गया एक नक्सली एरिया कमेटी मेंबर है, जिस पर पर 5 लाख का नाम इनाम था, जबकि दूसरा 8 लाख का इनामी था।