नमो युवा मैराथन दौड़ः UP के सतीश और भोपाल की मनीषा प्रथम - rashtrmat.com

नमो युवा मैराथन दौड़ः UP के सतीश और भोपाल की मनीषा प्रथम

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। भारतीय जनता पार्टी के तत्वावधान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत की संकल्पना को लेकर स्वदेशी अपनाओ, देश बचाओ के मूलमंत्र के साथ एक राष्ट्रव्यपी नव जागरण की अनोखी पहल की जा रही है। श्रृंखला में भाजपा के सेवा पखवाड़ा और आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत आज 11 अक्टूबर, शनिवार को बालाघाट नगर में नमो युवा रन मैराथन का आयोजन किया गया।   10 किमी की दौड़ में पुरुष और महिला वर्ग के कुल 488 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

मैराथन में दौड़ते प्रशासनिक अधिकारी।

भोपाल की मनीषा प्रथम

भाजपा जिलाध्यक्ष कावरे ने बताया कि, गर्व से कहो वह स्वदेशी है, एक दौड़, नशा मुक्त भारत के नाम जैसे महत्वपूर्ण का संकल्प को लेकर नमो युवा रन मैराथन का आयोजन किया गया। जिसमें 13 से 18 आयु वर्ग के बालक एवं बालिका प्रतिभागीयों समेत 488 धावको ने भाग लिया। पुरुष  वर्ग में उत्तर प्रदेश के सतीश कुमार वर्मा प्रथम, भोपाल के धीरज यादव द्वितीय और नागपुर के राजन यादव तृतीय रहे। महिला वर्ग में भोपाल की मनीषा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि बालाघाट की पायल लिल्हारे द्वितीय और खैरलांजी की जानवी लिल्हारे तृतीय रहीं।

इनाम राशियां  वितरित की गईं

पुरुष वर्ग के विजेताओं को क्रमशः 11 हजार, 51 सौ और 31 सौ रुपए की नकद राशि के साथ नमो मैराथन का मोमेंटो प्रदान किया गया। महिला वर्ग की विजेताओं को 71 सौ, 41 सौ और 21 सौ रुपए की राशि तथा मोमेंटो दिए गए।इसके अतिरिक्त, ड्रा के माध्यम से 10 अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। ये सभी पुरस्कार सांसद भारती पारधी, आयोग सदस्य मौसम हरिनखेड़े, नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, पूर्व विधायक रमेश भटेरे, पूर्व अध्यक्ष रमेश रंगलानी और सत्यनारायण अग्रवाल सहित अन्य अतिथियों द्वारा वितरित किए गए।इस अवसर पर नमो युवा मैराथन रन में सभी प्रतिभागियों को जूस, नारियल पानी एवं चॉकलेट का वितरण किया गया।