बालाघाट में SIR प्रक्रिया में 62 हजार से अधिक लोगों के नाम हटेंगे - rashtrmat.com

बालाघाट में SIR प्रक्रिया में 62 हजार से अधिक लोगों के नाम हटेंगे

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट (ब्यूरो)।  बालाघाट जिले में भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य जारी है। इस प्रक्रिया के तहत मृत, अनुपस्थित, अन्य स्थान पर पलायन कर चुके, या एक से अधिक स्थानों पर नाम दर्ज मतदाताओं की पहचान की जा रही है। इसके अतिरिक्त, 62 हजार 406 ऐसे मतदाता हैं जिनके गणना पत्रक प्राप्त नहीं हो सके हैं।बालाघाट में 15 हजार 208, मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।

नामों की मैपिंग नहीं हुई है

साथ ही, वर्ष 2003 की मतदाता सूची से जिन मतदाताओं या उनके परिजनों के नामों की मैपिंग नहीं हुई है, उनकी भी सूची तैयार की गई है। एसआईआर प्रक्रिया के दौरान जिले के कुल 13 लाख 70 हजार 312 मतदाताओं में से 13 लाख 07 हजार 906 मतदाताओं के गणना पत्रकों का डिजिटलीकरण पूरा हो चुका है।हालांकि, 6825 मतदाताओं के नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची से मैपिंग नहीं हो पाए हैं। इन मतदाताओं को अब मतदाता रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, 62 हजार 406 ऐसे मतदाता हैं जिनके गणना पत्रक प्राप्त नहीं हो सके हैं।

मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू

  मतदाताओं के नाम मृत होने, अनुपस्थित रहने, अन्य स्थान पर पलायन करने या एक से अधिक स्थानों पर दर्ज होने के कारण मतदाता सूची से हटाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। विधानसभावार देखें तो, बैहर में 10 हजार 203, लांजी में 8623, परसवाड़ा में 8895, बालाघाट में 15 हजार 208, वारासिवनी में 9211 और कटंगी विधानसभा क्षेत्र में 10 हजार 266 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे।