खाद के लिए थप्पड़ मारने वाली नायब तहसीलदार अब बनवा रही झूठा वीडियो - rashtrmat.com

खाद के लिए थप्पड़ मारने वाली नायब तहसीलदार अब बनवा रही झूठा वीडियो

राष्ट्रमत न्यूज,छतरपुर(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक महीने से खाद के लिए परेशान थी। टोकने मांगने पर नायब तहसीलदार रितु सिंघई ने उसे थप्पड़ जड़ दिया। उसने बताया कि एग्जाम की पढ़ाई छोड़कर खाद के लिए खड़े होने को विवश हैं।थप्पड़ कांड की पीड़ित छात्रा गुड़िया पटेल ने नया खुलासा किया है कि नायब तहसीलदार के साथ एसडीएम और तहसीलदार ने भी उससे गाली गलौज और बदतमीजी की थी। अब उस पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह वीडियो बनाकर कहे कि उसका किसी से विवाद नहीं हुआ और नही मारपीट हुई है।

मामले को रफा-दफा करने के प्रयास

मध्य प्रदेश में खाद के लिए एमए की छात्रा गुड़िया पटेल को नायब तहसीलदार से न सिर्फ थप्पड़ पड़े थे, बल्कि कहानी उसके आगे भी बहुत कुछ है। थप्पड़ के अलावा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें एसडीएम और तहसी लदार उसे गालियां देते, चिल्लाते और धमकाते नजर आ रहे हैं। मामले में हो हल्ला मचने और राजधानी तक मामला पहुंचने के बाद अब प्रशासन पीड़ित के घर पहुंचकर वीडियो बनवाकर मामले को रफा-दफा करने के प्रयास में जुटा है।
छात्रा पर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए
छतरपुर जिले में खाद लेने पहुंची एक छात्रा के साथ मारपीट का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें छतरपुर की नयाब तहसीलदार रितु सिंघई ने गुड़िया पटेल नाम की एक छात्र पर ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए वीडियो वायरल होने के बाद छतरपुर कलेक्टर पार्थ जायसवाल ने उन्हें एक नोटिस जारी किया वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो लोग जिला प्रशासन की खाद वितरण प्रणाली पर सवाल खड़े करने लगे हैं।

SDM अभद्रभाषा बोल रहे, धमका रहे

मामले में उसी दिन का एक और वीडियो सामने आया है। इसमें थप्पड़ कांड की पीड़ित गुड़िया पटेल नाम की छात्रा दिख रही है। वीडियो में छतरपुर शहर के एसडीएम अखिल राठौर जिस छात्रा के साथ मारपीट की गई उसको धमकाते हुए एवं गाली गलौज करते हुए नजर आते हैं। उनके साथ एक तहसीलदार भी मौजूद होते हैं जो से डराते धमकाते और चिल्लाते हुए दिखाई देते हैं|