राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवा का रहने वाला शहजात अली ने मंुबई में रेप करके फरार हो गया। महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने उसकी तलाश करते हुए रीवा पहुंची।वह कई महीनों से फरार था। कोई उस पर शक न कर सके इसलिए वो गमले बेचने का धंधा करने लगा था। वा अपना लोकेशन बदलता रहा जिससे महाराष्ट्र पुलिस को उस तक पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। समान पुलिस की मदद से उसे आज गिरफ्तार किया गया।

सूचना के आधार पर पकड़ा गया
पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी रीवा में रहकर गमले बेचने का काम कर रहा है। पुख्ता जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस की एक टीम रीवा पहुंची और समान थाना पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।आरोपी शहाजत अली को गिरफ्तारी के बाद मुंबई पुलिस अपनी कस्टडी में मुंबई ले जाएगी।।फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और मुंबई पुलिस इस पूरे मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
मुखबिर ने बताया कहां है
आरोपी शहाजत अली पर पुलिस की नजर थी। उसने मुखबिर लगा दिया। पुलिस को मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि आरोपी रीवा के समान थाना क्षेत्र में छिपा हुआ है। सूचना की पुष्टि होते ही मुंबई पुलिस की एक टीम तुरंत रीवा पहुंची। वहां स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

अपनी पहचान छिपाया
पुलिस ने बताया कि आरोपी शहजात अली बेहद शातिर है। रीवा में किसी को उस पर शक न हो इसलिए वोे गमले बेचने का काम शुरू कर दिया था। वह आम लोगों की तरह दिनभर गमले बेचता और अपनी पहचान छुपाए रखता। इसी आड़ में वह लंबे समय तक पुलिस की नजरों से बचता रहा। लेकिन मुखबिर की सूचना ने उसकी फरारी पर ब्रेक लगा दिया।