जमीन पर सो रही सास-बहू को सांप ने डसा सास की मौत; बहू की हालत गंभीर - rashtrmat.com

जमीन पर सो रही सास-बहू को सांप ने डसा सास की मौत; बहू की हालत गंभीर

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। जिले में सर्पदंश के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं जहां समय पर उचित उपचार न मिलने के चलते अक्सर इन मामलों में सर्पदंश के शिकार हुए व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ती है। इसी कड़ी लांजी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम चैरिया में बीती रात घर के भीतर बच्चों के साथ जमीन पर सो रही सास बहू को  डांडेकार सांप ने काट दिया। जिससे 65 वर्षीय जमना बाई पति ज्ञानसिंह सास की  मौत हो गयी।

शव बरामद कर पंचनामा

45 वर्षीय जयवंती पति सोनेलाल वरकड़े को डांडेकर सांप ने डस लिया।परिजनों ने सुबह उन्हें लांजी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी हालत बिगड़ चुकी थी।लांजी अस्पताल से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। बालाघाट लाते समय रास्ते में जमनाबाई ने दम तोड़ दिया। जयवंतीबाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।परिजनों के अनुसार, जमनाबाई और जयवंतीबाई रिश्ते में सास-बहू थीं। वे गांव में ही जमनाबाई के दामाद के घर गई थीं, जहां सांप ने उन्हें काटा। अस्पताल चौकी पुलिस ने मृतका जमनाबाई का शव बरामद कर पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।अस्पताल चौकी प्रभारी ईश्वरदयाल पटले ने बताया कि मर्ग डायरी संबंधित थाने भेजी जाएगी, जिस पर लांजी पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। यह एक महीने के भीतर लांजी क्षेत्र में सर्पदंश से जुड़ी दूसरी बड़ी घटना है।