राष्ट्रमत न्यूज बालाघाट(ब्यूरो)। कटंगी तिरोड़ी तहसील क्षेत्र के श्रीतीर्थ क्षेत्र विठ्ठल रूक्मणी देवस्थान बोथवा को एक युवती ने 01 लाख रुपए की धनराशि दान दी है। पहली बार किसी महिला दानदाता ने मंदिर को इतनी बड़ी राशि दी है। समतपुरी की वैशाली बोपचे ने मंदिर को यह राशि दान की है। वैशाली से इतनी बड़ी धन राशि मंदिर को दान देने की वजह पर उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा उन पर हमेशा बनी रही साथ ही जिंदगी के दर्द भरे पड़ावों को सहते हुए सहीं रास्ता भगवान ने दिखाया। भगवान ने ही उन्हें यह रास्ता सुझाया जिस पर चलते हुए उन्होंने अपने जीवन का सबसे अहम और बड़ा फैसला लिया। इसलिए उन्होंने मंदिर को यह राशि दान की। वैशाली ने बताया कि उनके जीवन में एक समय ऐसा आया जब हर दिन उनकी परीक्षा ले रहा था। ऐसे कठिन वक्त में उन्होंने स्वयं को संभाला और हर उस रिश्ते को संभाल कर रखने की कोशिश की जो टूट रहा था। वह कहती है जीवन में पैसा ही सबकुछ नहीं होता रिश्तों की कद्र करनी पड़ती है।