राष्ट्रमत न्यूज कानपुर(ब्यूरो)। कानपुर में हाईस्कूल के शहर टाॅपर रहे 17 वर्षीय रौनक पाठक ने ट्रेन के आगे कूद कर अपनी जान दे दी। आज उसका 12वीं का फिजिक्स का प्री.बोर्ड एग्जाम था। वह सोमवार सुबह घर से बाइक लेकर निकला। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो बहन ने कई बार फोन कियाए लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

कानपुर जिले में टॉप किया था
पिता घबराकर खोजने निकले तो रेलवे क्रॉसिंग के पास छात्र की बाइक खड़ी मिली। कुछ कदम आगे बढ़े तो उनका दिल दहल गया। पटरियों के पास इकलौते बेटे रौनक की खून से सनी लाश पड़ी थी। पिता आलोक पाठक फफक पड़े। उन्होंने कहा- बेटा ऐसा करेगा, कभी सोचा नहीं था। वो इतना होनहार था कि कोचिंग ने उसकी फीस माफ कर दी थी।17 साल का रौनक पाठक साकेत नगर का रहने वाला था। वह बृज किशोरी देवी मेमोरियल इंटर कॉलेज में 12वीं में पढ़ता था। रौनक ने 2023 में हाईस्कूल की परीक्षा में 97.4% अंक हासिल किए थे। उसने कानपुर जिले में टॉप किया था।शव देखकर मां ललिता बेसुध हो गईं। वे कह रही हैं कि ऐसी क्या मजबूरी थी, जो रौनक ने अपनी जान दे दी।