राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हो रहा है।जिसमें एक सरकारी एम्बुलेंस का चालक मरीजों के परिजन से पैसा मांग रहा है। ग्राम जत्ता की गायत्री की मलेरिया हो गया था, उस उपचार के लिए जिला अस्पताल लाना था। एम्बुलेंस चालक ललित पवार जिला चिकित्सालय मरीज को लाने के बाद परिजनों से छह सौ रुपए लिया। इसके पहले गायत्री को बिरसा अस्पताल में भर्ती किया गया था। बाद में मरीज को रेफर कर दिया गया।

रास्ते में पैसे के लिए एम्बुलेंस रोका
मरीज के परिजनों का कहना है कि बीच रास्ते में तेदुआ और लंगूर देखने के बहाने चालक ललित ने एम्बूलेंस को रास्ते में ही रोक दिया। और पैसा मांगने लगा। मरीज के परिजनों ने कहा अस्तपाल पहुचने पर दे देंगे।बड़ी मुश्किल से चालक राजी हुआ। जिला चिकित्सालय रात 10.15 बजे पहुंचा। पहुंचते ही उसने छह सौ रुपए मांगा। जिसका मरीज के परिजनों ने वीडियो भी बना लिया। देर रात उपचार के दौरान गायत्री की मौत हो गयी। एम्बुलेंस का नम्बर सीजी 04एनएस 2464 है।