राष्ट्रमत न्यूज,मुर्शिदाबाद/कलकोता/नई दिल्ली (ब्यूरो)। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा स्थित रेजीनगर इलाके में बाबरी मस्जिद की तर्ज पर प्रस्तावित मस्जिद की नींव रखे जाने से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है । पुलिस, RAF और BSF की तैनाती के बीच प्रशासन ने इलाके को हाई सिक्योरिटी जोन घोषित कर दिया है । कार्यक्रम शनिवार 6 दिसंबर को है, जो अयोध्या की बाबरी मस्जिद ध्वंस की वर्षगांठ का दिन भी है।मस्जिद के शिलान्यास के लिए सऊदी अरब से मौलवियों को बुलाया गया है ।

बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे
तृणमूल कांग्रेस से निलंबित विधायक हुमायूं कबीर शनिवार को बाबरी मस्जिद की नींव रखने की तैयारी कर रहे हैं। उनके समर्थक सुबह से सिर पर ईंट लेकर निर्माण स्थल की तरफ निकलने लगे हैं।हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने विधायक हुमायूं कबीर की टीम के साथ बैठक की थी। कबीर ने कहा कि वे शनिवार को बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। पूरा कार्यक्रम प्रशासनिक गाइडलाइनों के मुताबिक ही किया जाएगा।

कबीर पार्टी से सस्पेंड
बेलडांगा समेत आसपास का इलाका आज हाई अलर्ट पर है। कोलकाता हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मस्जिद निर्माण पर रोक लगाने से इनकार किया था। कोर्ट ने कहा- कार्यक्रम के दौरान शांति बनाए रखने की जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।हाईकोर्ट के निर्देश के बाद राज्य सरकार ने बेलडांगा और रानीनगर थाने के इलाके और आसपास सेंट्रल आर्म्ड फोर्स की 19 टीमें, रैपिड एक्शन फोर्स, बीएसएफ, स्थानीय पुलिस की कई टीमों समेत 3 हजार से ज्यादा जवान तैनात किए हैं।हुमायूं कबीर ने 25 नवंबर को कहा था कि वे 6 दिसंबर को अयोध्या में विवादित ढांचे के विध्वंस के 33 साल पूरे होने पर बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। TMC ने 4 दिसंबर को हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड कर दिया था।
‘बाबर के पास भेज देंगे: BJP
मस्जिद के शिलान्यास के लिए सऊदी अरब से मौलवियों को बुलाया गया है । समारोह में आने वाले लोगों के लिए बिरयानी का भी इंतजाम किया गया है । मस्जिद के शिलान्यास को रोकने के लिए कुछ लोगों ने अदालत का रुख किया था, लेकिन कलकत्ता हाई कोर्ट ने प्रस्तावित मस्जिद के निर्माण में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया । हालांकि, भारतीय जनता पार्टी के नेता अर्जुन सिंह ने हुमायूं कबीर को चेतावनी दी है कि अगर वह बाबरी मस्जिद की तर्ज पर प्रस्तावित मस्जिद की आधारशिला रखने की अपनी योजना पर आगे बढ़े, तो वह उन्हें ‘बाबर के पास भेज देंगे’। ऐसे में पश्चिम बंगाल की सरकार ने इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ सुरक्षा कड़ी कर दी गई है ।राज्यपाल सी वी आनंद बोस ने लोगों से शांति बनाए रखने और भड़काऊ बयानों व अफवाहों से प्रभावित न होने की अपील की है।

कार्यक्रम गाइडलाइनों के मुताबिक
हाईकोर्ट के निर्देश के बाद शुक्रवार को प्रशासन ने विधायक हुमायूं कबीर की टीम के साथ बैठक की थी। कबीर ने कहा कि वे शनिवार को बाबरी मस्जिद की आधारशिला रखेंगे। पूरा कार्यक्रम प्रशासनिक गाइडलाइनों के मुताबिक ही किया जाएगा।हुमायूं ने बताया कार्यक्रम में सऊदी अरब से धार्मिक नेता आ रहे हैं। 25 बीघा में कार्यक्रम होना है। 150 फीट लंबा और 80 फीट चौड़ा स्टेज तैयार किया गया है। 400 से ज्यादा लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। 3 लाख से ज्यादा लोग इसमें जुटेंगे।कार्यक्रम में आने वाले लोगों के लिए 60 हजार से ज्यादा बिरयानी पैकेट तैयार कराए गए हैं। 3 हजार से ज्यादा वॉलंटियर्स व्यवस्था को संभालेंगे। कार्यक्रम स्थल NH-12 के करीब है। ट्रैफिक व्यवस्था न बिगड़े इसके लिए पूरी तैयारी है।

कांग्रेस नेताओं का समर्थन
28 नवंबर: मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में कई जगहों पर बाबरी मस्जिद के शिलान्यास के पोस्टर नजर आए। लिखा था- 6 दिसंबर को बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का शिलान्यास समारोह होगा। पोस्टर पर हुमायूं कबीर को आयोजनकर्ता बताया गया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया था। बीजेपी ने इसका विरोध किया, वहीं कांग्रेस नेताओं ने इसका समर्थन किया।
3 दिसंबर: TMC ने मामले से खुद को अलग किया। बयान में कहा कि- कबीर की इस घोषणा से पार्टी का कोई संबंध नहीं है। एक और पार्टी नेता ने कहा- हुमायूं कबीर ने यह विवाद इसलिए खड़ा किया है ताकी उन्हें रेठनगर सीट से विधानसभा चुनाव में टिकट मिल सके। हुमांयु वर्तमान में मुर्शिदाबाद की भरतपुर सीट से विधायक हैं।