PM आवास की राशि गबन करने वाले छह लोगों के खिलाफ FIR - rashtrmat.com

PM आवास की राशि गबन करने वाले छह लोगों के खिलाफ FIR

राष्ट्रमत न्यूज, बालाघाट ब्यूरो)। बालाघाट नगर पालिका में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही पैसा लेकर भी घर नहीं बनाए थे।ऐसे लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा रही है।पीएम आवास की राशि का इस्तेमाल किसी अन्य काम में लगा लेने वाले  133 हितग्राहियों को एक करोड़ 14 लाख 10 हजार रुपए दिये गए थे। अब नगर पालिका हितग्राहियों से राशि वसूलने का अभियान शुरू कर दिया है।आज छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गयी है।

राशि लेकर मकान नहीं बनाए

नगर पालिका ने उन हितग्राहियों के नाम सरेंडर कर दिए हैं, जिन्होंने राशि लेकर मकान नहीं बनाए। इस मामले में एक चौंकाने वाला फैक्ट यह भी सामने आया है कि बिना सही पड़ताल के पति-पत्नी दोनों को योजना का फायदा दे दिया गया। वार्ड नंबर 09, लोहार गली निवासी सुरेश सहारे और उनकी पत्नी सुनीता सहारे, दोनों को इस योजना के तहत राशि मिली थी।

गबन के मामले में कार्रवाई जारी

मुख्य नगर पालिका अधिकारी बी.डी. कतरोलिया ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि का इस्तेमाल आवास बनाने के बजाय अन्य कार्यों में करने और गबन के मामले में कार्रवाई जारी है। उन्होंने यह भी बताया कि नगर पालिका की सख्ती के बाद कुछ हितग्राही राशि वापस कर रहे हैं। हालांकि, सीएमओ ने उन जिम्मेदार अधिकारियों पर होने वाली कार्रवाई के बारे में कोई जानकारी नहीं दी, जिन्होंने बिना आवास निर्माण के ही पीएम आवास की किस्तें जारी कर दी थीं।

इनके खिलाफ दर्ज हुई FIR

  इन छह हितग्राहियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है 1) वार्ड नंबर 29 के सिकंदर सिंग जूनी.2) वार्ड नंबर 31 सरेखा के केशरी कावरे .3) वार्ड नंबर 14 बुढ़ी के अजय गौरे .4) वार्ड नंबर 32 की शारदा शेंद्रें .5) वार्ड नंबर 09 लोहार गली के सुरेश सहारे .6) वार्ड नंबर 09 लोहार गली की सुनीता सहारे पति सुरेश सहारे शामिल हैं।