रीवा में किसानों का सब धान बाइस पसेरी,गजब की लूट है कलेक्टर मैडम - rashtrmat.com

रीवा में किसानों का सब धान बाइस पसेरी,गजब की लूट है कलेक्टर मैडम

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)।मध्यप्रेदश के रीवा जिले में लगभग सभी धान खरीदी केन्द्रों में किसानों के सब धान बाइस पसेरी हैं।सरकार का आदेश है बोरी में केवल 40 किलो ही धान तौले जाएंगे। लेकिन किसानों से खरीदी केन्द्रों में तौले जा रहे धान दो चार सौ ग्राम अधिक नहीं बल्कि,दो- तीन किलो धान अधिक तौला जा रहा है। जाहिर सी बात है कि यह किसानों के साथ लूट है। सौ पचास ग्राम धान अधिक लिया जाता रहा है,यह कहकर कि धान सूखने के बाद वजन कम हो जाता है।


40 किलो से अधिक तौल रहे
रीवा जिले के गंगेव खरीदी केंद्र में धान खरीदी में अधिक धान तौलने का वीडियो सामने आया है। जिसमें तौल में किसानों से 41.370 किलो से अधिक धान तौले जा रहे हैं। जबकि एक बोरी में शासन का आदेश है कि 40 किलो से अधिक नहीं तौला जाना है।इसका विरोध किसनों ने किया मगर उनके विरोध का कोई असर नहीं पड़ा।
धान नहीं लेने की धमकी
जब किसानों इस अतिरिक्त तौल का विरोध किया तो दो टुका गया कि धान नहीं लेंगे। तुम्हारे सभी धान गीले हैं। खराब है। ये तुम्हारा धान नहीं है। ज्यादा धान नहीं दिया तो खरीदी रोक देंगे या नंबर सबसे बाद में लगाएंगे। धान में कई तरह की खामियां निकाल कर धान वापस ले जाने को किसानों को कहते सुना गया। मजबूरी में किसान अपना नुकसान सहकर खरीदी केन्द्र में धान बेच रहे हैं।


किसानों का आर्थिक शोषण-कांग्रेस
मामले की शिकायत पर कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष प्रकाश तिवारी ने खरीदी केंद्र प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यह सीधे तौर पर किसानों के साथ धोखा है और उनका आर्थिक शोषण किया जा रहा है। शासन के स्पष्ट आदेश हैं कि 40 किलो की तौल होनी चाहिए, जाहिर सी बात है कि यहां खुलेआम नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
SDM आश्वासन देकर चले गए
शिकायत और हंगामे के बाद मौके पर एसडीएम ने गंगेव खरीदी केंद्र पर पहुंचे। एसडीएम ने तौल मशीनों, बोरियों और रजिस्टर की जांच की। इस दौरान मौके पर मौजूद कई किसानों ने अफसरों के सामने अपनी बात रखी।एसडीएम ने कहा है अगर अधिक तौल की पुष्टि होती है तो केंद्र प्रभारी और दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।