पसंद के लड़के से शादी नहीं करने पर युवती जान देने वाॅटर फाॅल पहुंची - rashtrmat.com

पसंद के लड़के से शादी नहीं करने पर युवती जान देने वाॅटर फाॅल पहुंची

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरवा वाटरफाल में एक युवती अपने घर वालों से दुखी होकर खुदकुशी करने जा रही थी।उसके मुताबिक उसके घर वाले उसकी पसंद के लड़के साथ शादी नहीं करना चाहते हैं। दूसरी जगह शादी कर रहे हैं। युवती को आत्मघाती कदम उठाते देख लोगों ने देख लिया। सैलानी सूझबूझ और संयम के साथ युवती को आत्मघाती कदम नहीं उठाने से मना लिया। पुलिस को सूचना दी गयी। मौजूद लोगों की कड़ी मशक्त के दो तीन घंटे बाद वह युवती अपनी जान देने का इरादा बदल दिया।


युवती छलांग लगाने ही वाली थी
बताया जाता है कि युवती पुरवा वाटरफाल घूमने आई थी। इसी दौरान वह रेलिंग पार कर वाटरफाल के मुहाने डेड लाइन तक पहुंच गई। नीचे गहरी खाई होने के कारण स्थिति बेहद गंभीर हो गई। युवती छलांग लगाकर नीचे गहरी खाई में कूदने ही वाली थी की मौके पर मौजूद अन्य सैलानियों ने उसे आवाज देकर कुछ पल के लिए रोक लिया इसके बाद पुलिस को सूचना दे दी और कुछ देर तक अपनी बातो मे उलझाए रखा।


सब की सांसे थम गयी
सूचना मिलते ही सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपीस अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय लोगों ने युवती से लगातार संवाद बनाए रखा। ताकि वो खुदकुशी करने का ख्याल न लाए। लेकिन वह अपने फैसले पर अड़ी रही। एक समय युवती ने हाथ हिलाकर अलविदा कह दी। इतना कहते ही वहां मौजूद लोगों की सांसें थम गयी। एक पल के लिए ऐसा लगा की वह नीचे खाई मे छलांग लगा देगी। यह दृश्य देखकर वहां मौजूद लोगो की जान पल भर के लिए हलक मे अटक गई। मगर पुलिस टीम ने युवती को उसके घर वालो की याद दिलाई उससे मिन्नतें की और फिर तकरीबन 2-3घंटे तक कड़ी मशक्कत करने के बाद पुलिस की टीम युवती को मौत के मुहाने से बाहर निकाल पाने मे कामयाब हो गयी।
शादी अपनी पसंद की करनी है
पुलिस के मुताबिक युवती रीवा जिले की ही निवासी है। वह पारिवारिक फैसलों से नाराज थी। युवती का कहना था कि वह अपनी पसंद के लड़के से शादी करना चाहती है। लेकिन परिजन इसके खिलाफ हैं और उस पर कहीं और शादी का दबाव बना रहे हैं। इसी मानसिक तनाव में वह वाटरफाल पहुंची थी।


उसके आगे हाथ जोड़े
सेमरिया थाना प्रभारी विकास कपीस ने बताया कि पुलिस टीम ने युवती को काफी समझाइस दी। घंटो उससे मिन्नतें की उसके आगे हाथ जोड़े, घर वालो की याद दिलाई तब कहीं जाकर तकरीबन ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवती ने अपना इरादा बदला और पुलिस की टीम युवती को समझा पाने मे कमयाब हो गई। जिसके बाद सभी लोगो ने राहत की सांस ली इसके बाद युवती को सकुशल बाहर निकाला गया। इस दौरान युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवती को परिजनों के हवाले किया और समझाइस देकर युवती और उसके परिजनों को जाने दिया।