भोपाल और मुंबई भेजता था डाॅक्टर काले हिरण का मांस - rashtrmat.com

भोपाल और मुंबई भेजता था डाॅक्टर काले हिरण का मांस

 राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल(ब्यूरो)।मध्यप्रदेश सागर जिले के राहतगढ़ वन परिक्षेत्र में काले हिरणों का शिकार करने वालों के संदर्भ में एक हैरान कर देेने वाला मामला सामने आया है। काले हिरण का शिकार चार दिसम्बर को किया गया था। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि बीएचएमएस डाॅक्टर वसीम खान काले हिरण का मांस भोपाल और मुंबई में भेजता था।रईसों की पार्टियों में एक प्लेट काले हिरण के मांस की कीमत दो से ढाई हजार रुपए है।

काले हिरण का मांस 1200 में

एक प्लेट मांस की कीमत 2000 से 2500 रुपए तक होती थी, जबकि एक किलो काले हिरण के मांस की कीमत 10 से 12 हजार रुपए तक पहुंच जाती थी। मांस के साथ-साथ खाल, सींग और दांत भी अलग-अलग दामों पर बेचे जाते थे।इसमें स्थानीय लोग मांस और पैसों के लालच में नेटवर्क का हिस्सा बन गए थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्हें शिकार में मदद करने के बदले मांस और पैसे मिलते थे।। महू और भोपाल के शिकार मामलों में पकड़े गए आरोपियों की सीडीआर से इन नंबरों का मिलान कर मांस तस्करी के पूरे नेटवर्क को उजागर करने का प्रयास किया जा रहा है।

तीसरे फायर में मार गिराया

शिकार करने के लिए मुख्य आरोपी डॉ. वसीम खान भोपाल से अपनी कार से राहतगढ़ पहुंचा था। वहां उसने अपने सहयोगियों की मदद से टेहरा-टेहरी के जंगल में प्रवेश किया। घटना 4 दिसंबर की रात करीब 1 से 3 बजे के बीच की बताई जा रही है। जंगल में काले हिरण को देखते ही डॉ. वसीम ने उस पर लगातार दो फायर किए, लेकिन दोनों निशाने चूक गए और हिरण बच निकला। इसके बाद आरोपी ने हिरण का पीछा किया और तीसरे फायर में उसे मार गिराया।