नए साल पर रायपुर में रात 10 बजे के बाद DJ बैन, बिलासपुर में ड्रोन निगरानी - rashtrmat.com

नए साल पर रायपुर में रात 10 बजे के बाद DJ बैन, बिलासपुर में ड्रोन निगरानी

राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो) । नए साल के जश्न को सुरक्षित और शांतिपूर्ण बनाने के लिए छत्तीसगढ़ पुलिस ने पूरे प्रदेश में कड़े इंतजाम किए हैं। राजधानी रायपुर से लेकर बिलासपुरए दुर्गए बस्तरए रायगढ़ और सरगुजा तक पुलिस अलर्ट मोड पर है। अवैध शराबए ड्रग्सए हुड़दंग और सड़क पर जश्न मनाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। न्यायधानी बिलासपुर मेंएसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि 100 होमगार्ड जवानों के साथ 800 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं।

रात में 10 बजे के बाद डीजे बजानों वालों की अब खैर नहीं! एक्शन में पुलिस,  होगी कड़ी कार्रवाई - those who play dj music after 10 pm are in trouble  strict

लाइसेंस निरस्त तक किया जा सकता है

राजधानी रायपुर में न्यू ईयर पार्टी को लेकर पुलिस ने स्पष्ट आदेश जारी किए हैं। रात 10 बजे के बाद किसी भी तरह का डीजे बजाने पर पूरी तरह रोक रहेगी। बिना लाइसेंस शराब परोसने, सूखा नशा बेचने या नियमों का उल्लंघन करने पर संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और लाइसेंस निरस्त तक किया जा सकता है।

रोड पर वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे

रायपुर पुलिस ने होटल, रेस्टोरेंट, कैफे, ढाबा, फार्म हाउस और बार संचालकों के साथ बैठक कर साफ कर दिया है कि सभी पार्टियां CCTV कैमरों की निगरानी में होंगी। बाहरी पार्किंग की उचित व्यवस्था करना अनिवार्य होगा और मुख्य सड़क या सर्विस रोड पर वाहन खड़े नहीं किए जा सकेंगे।

कानूनी कार्रवाई की जाएगी

पुलिस ने साफ कहा है कि यदि आयोजन स्थल पर हुड़दंग, मारपीट या नशे का दुरुपयोग पाया गया, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी आयोजक और संचालक की होगी। आउटर क्षेत्र के सभी संस्थान नववर्ष की रात 12 बजे से 12:30 बजे तक बंद रहेंगे। सार्वजनिक स्थानों या वाहनों में शराब सेवन कराने पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Chhattisgarh: Police Administration Undergoes Major Reshuffle

नशे में ग्राहक को घर तक छोड़ना होगा

रायपुर एसएसपी लाल उम्मेद सिंह ने निर्देश दिए हैं कि आयोजन में बुलाए गए हर ग्राहक की जिम्मेदारी आयोजक की होगी। यदि कोई ग्राहक शराब के नशे में मदहोश पाया जाता है, तो उसे सुरक्षित तरीके से घर तक पहुंचाना आयोजक की जिम्मेदारी होगी। इसके अलावा आयोजन स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और कार्यक्रम की पूर्व सूचना नजदीकी थाने को देना अनिवार्य किया गया है।

800 से अधिक पुलिस अधिकारी तैनात

न्यायधानी बिलासपुर में 31 दिसंबर की शाम से 1 जनवरी की सुबह तक सघन पुलिस निगरानी रहेगी। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि 100 होमगार्ड जवानों के साथ 800 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी ड्यूटी पर तैनात किए गए हैं। भीड़भाड़ वाले इलाकों में ड्रोन कैमरों और इंटरसेप्टर वाहनों की मदद से निगरानी होगी, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।