सांस बंद होने पर सीपीआर से बच सकती है जिन्दगी-डाॅ प्रियंका - rashtrmat.com

सांस बंद होने पर सीपीआर से बच सकती है जिन्दगी-डाॅ प्रियंका

राष्ट्रमत न्यूज रीवा (ब्यूरो)। फेस संस्था रीवा ने सोमवार को पुलिस कंट्रोल रूम रीवा में सीपीआर कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन आधारित वर्कशाप का आयोजन किया। इस वर्कशाप में फेस संस्था की मास्टर ट्रेनर डाॅ प्रतिभा चतुर्वेदी ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सीपीआर पद्धति की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक सीपीआर तकनीक के व्यावहारिक डेमो के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया गया।

CPR तकनीक को जानें
कार्यशाला के दौरान मास्टर ट्रेनर डाॅ प्रतिभा चतुर्वेदी ने बताया कि अचानक हृदय गति रुकने या सांस बंद होने की स्थिति में समय पर दिया गया सीपीआर किसी भी व्यक्ति के जीवन को बचा सकता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से अपील की कि वे इस महत्वपूर्ण जीवनरक्षक तकनीक को सीखकर समाज के अन्य लोगों तक भी पहुँचाएँ।
शहर में रैली निकली
इसी क्रम में आज स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में फेस इंस्टिट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस रीवा के छात्र.छात्राओं संस्था के संचालक नीलेश तिवारी, मास्टर ट्रेनर डाॅ प्रतिभा चतुर्वेदी एवं संस्था के समस्त स्टाफ द्वारा बजरंग नगर गेट से स्वामी विवेकानंद पार्क तक एक भव्य जन.जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली के माध्यम से आम नागरिकों को सीपीआर पद्धति के महत्व से अवगत कराया गया तथा आपात स्थिति में त्वरित सहायता के प्रति जागरूक किया गया।


विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करें
रैली के दौरान प्रतिभागियों द्वारा स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए सेवा ही सच्ची साधना है, के संदेश के साथ जनसेवा एवं मानव जीवन की रक्षा का संकल्प लिया गया। नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए फेस संस्था के प्रयासों को समाज के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।फेस संस्था रीवा द्वारा लगातार विभिन्न शासकीय कार्यालयों शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सीपीआर वर्कशाप एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर समाज को सुरक्षित एवं जागरूक बनाने की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।