ड्रग्स बेचने वाला कांग्रेस अध्यक्ष 6 साल के लिए निष्कासित - rashtrmat.com

ड्रग्स बेचने वाला कांग्रेस अध्यक्ष 6 साल के लिए निष्कासित

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के सिरमौर विधान सभा का युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार को मादक पदार्थों की बिक्री की संलिप्तता में पाए जाने पर कांग्रेस छह वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।


मीडिया की खबर पर एक्शन
आपराधिक प्रवृत्ति में संलिप्त होने के कारण उन्हें युवक कांग्रेस के सिरमौर विधानसभा अध्यक्ष पद एवं युवक कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इसकी सूचना मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी एवं युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष यश घनघोरिया तथा रीवा जिला युवक काग्रेस अध्यक्ष अनूप सिंह चंदेल को अग्रिम कार्यवाही के लिए अग्रेषित कर दिया गया है। यह जानकारी जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा जी ने जारी विज्ञप्ति में दी।

ड्रग्स खरीदने वाला वीडियो में कैद

अब कांग्रेस के वीडियो का इंतजार
अवनीश सिंह गहरवार की वजह से कांग्रेस की किरकिरी हो रही है। सेमरिया विधान सभा के विधायक अभय मिश्रा कल तक बीजेपी को निशाने पर लेते आए हैं खास कर डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला को,कि उनकी वजह से रीवा ड्रग्स सिटी बन गया है। लेकिन अभी तक एक भी बीजेपी का नेता नहीं पकड़ा गया, इस धंधे में।यह अलग बात है कि पुलिस उन्हें छोड़ती आई है। सिरमौर विधान सभा का नवनिर्वाचित अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार का ड्रग्स बेचते हुए पकड़े जाने से पूरी कांग्रेस के चेहरे पर कालिख पुत गयी। अब देखना यह होगा कि कांग्रेसी किस बीजेपी नेता केा आने वाले समय में ड्रग्स बेचते कोई वीडियो जारी करते हैं।

ड्रग्स विक्रेता नेता की बड़ी पहुंच
युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवनीश सिंह गहरवार वीडियो में कोरेक्स और ब्राउन शुगर जैसे नशीले पदार्थ बेचते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आते ही विपक्ष हमलावर हो गया है। इसलिए कि अवनीश की फोटो पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल के साथ है,जो बताती है कि उनकी नजदीकी बड़े लोगों के साथ कितनी है। इसी तरह मउंगज के पूर्व विधायक सुखेन्द्र सिंह बन्ना सिंह के साथ वो खड़े दिख रहे हैं।अवनीश सिंह ड्रग्स के रेकैट चला रहे हैं या नहीं यह तो पुलिस ही बता सकती है।