दो कार की फ्लाईओवर पर टक्कर,दूसरे चालक ने कार पर डंडे चलाया - rashtrmat.com

दो कार की फ्लाईओवर पर टक्कर,दूसरे चालक ने कार पर डंडे चलाया

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। रीवा के सिरमौर चैराहा फ्लाईओवर पर रविवार शाम दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद एक कार चालक ने शराब के नशे में दूसरी कार पर डंडे से हमला कर कार के सामने का कांच तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त किया। राहगीरों के बनाए वीडियो के आधार पर आरोपी चालक की तलाश करते हुए मामले की जांच कर रही है।


दूसरा कार चालक चुपचाप खड़ा रहा
फ्लाईओवर पर चलने वालों ने बताया कि दोनों कारों के बीच टक्कर इतनी तेज थी कि एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी दौरान एक चालक जो नशे में था,उसने अपनी कार से एक डंडा निकाला और दूसरी कार के सामने वाले कांच के हिस्से में डंडे मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। जब वह ऐसा कर रहा था तो दूसरा कार चालक चुपचाप खड़ा था।
दोनों कार थाने ले गयी पुलिस
बीच सड़क पर लाठी चलने और नोेक झोंक से आने जाने वाले रूक कर वीडियो बनाने लगे। किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। मौके पर हालात बिगड़ने लगा था। राहगीरों की भारी भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। विवाद की सूचना मिलते ही अमहिया थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों वाहनों को जब्त कर उन्हें थाने ले आई।
आरोपी चालक की तलाश
अमहिया थाना पुलिस घटना स्थल पर मौजूद लोगों के बनाए गए वीडियो के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वाहन चालकों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और वाहनों की क्षति का आकलन किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।