जयपुर में हाईटेंशन लाइन से बस में आग सिलेंडर से ब्लास्ट,3 मौत,10 झुलसे - rashtrmat.com

जयपुर में हाईटेंशन लाइन से बस में आग सिलेंडर से ब्लास्ट,3 मौत,10 झुलसे

राष्ट्रमत न्यूज,जयपुर(ब्यूरो)। एक बार फिर जयपुर में मंगलवार को एक बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। बस में करंट आ गया। जिसके बाद आग लग गई। सिलेंडर बस के ऊपर रखा हुआ था। सिलेंडर में ब्लास्ट की वजह से आग लग गयी। तीन मौत हो गयी है,वहीं दस से ज्यादा लोग झुलस गए है।देश में 15 दिनमें यह पांचवा सबसे बड़ा बस हादसा है।

5 से ज्यादा हॉस्पिटल में एडमिट

जयपुर में   एक बस हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। बस में करंट आ गया, जिसके बाद आग लग गई। हादसे में उत्तर प्रदेश के रहने वाले 3 लोगों की मौत हो गई, 10 मजदूर झुलस गए। बस हादसे में झुलसे 5 से ज्यादा लोगों को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।इनमें नाजमा (40) पत्नी नसीम, सितारा(49) पत्नी नूर मोहम्मद, अजहर(10) पुत्र नसीम अल्ताफ (19) पुत्र नूर मोहम्मद और नहीम (19) पत्नी नवाब हुसैन हैं।वहीं, सीएचसी शाहपुरा में चंदा (40) पत्नी जब्बर हुसैन भर्ती है।

जयपुर से 50 किलोमीटर दूर हादसा

बस के ऊपर सिलेंडर भी थे, जिनमें से एक में विस्फोट हुआ है। मामला जयपुर शहर से 50 किलोमीटर दूर मनोहरपुर इलाके का है।जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी ने बताया कि 65 मजदूरों को टोडी स्थित ईंट भट्टे पर लाया जा रहा था। इसी दौरान हादसा हो गया। इसमें गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को जयपुर रेफर किया गया है।बस हादसे की जानकारी मिलते ही जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बस में 65 पैसेंजर्स थे। सभी लोग पीलीभीत (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं।यहां मजदूरी के लिए ईंट भट्टे पर आए थे। भट्टे पर पहुंचने से करीब 300 मीटर पहले हादसा हो गया। हादसे में पीलीभीत (UP) के रहने वाले नसीम (50) पुत्र अली हुसैन और सहीनम (20) पुत्री नसीम की मौत हो गई। वहीं, एक मृतक की अब तक पहचान नहीं हुई है।

बीते दिनों हुए बड़े हादसे

14 अक्टूबर: जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर चलती एसी स्लीपर बस में आग लग गई थी। इस हादसे में 27 यात्रियों की मौत हो गई थी।

24 अक्टूबर: कुरनूल में एसी बस से बाइक टकराने के बाद आग लग गई थी। हादसे में 20 लोगों की जलकर मौत हो गई। 19 यात्रियों ने बस से कूदकर जान बचाई।

25 अक्टूबर: एमपी के अशोकनगर जिले में शनिवार रात बस में आग लग गई। यह शिवपुरी जिले के पिछोर से इंदौर जा रही थी। बस पूरी तरह जल गई। इसमें इंदौर जाने वाले यात्री सवार थे। बस में सवार एक पुलिसकर्मी और ड्राइवर ने कांच तोड़कर यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

26 अक्टूबर: लखनऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर चलती AC बस का टायर फट गया। इसके बाद बस में आग लग गई। बय में 70 यात्री सवार थे, सभी बाल-बाल बचे।