इनामी निगरानी बदमाश पकड़ा गया, 7500 रुपए का था इनाम - rashtrmat.com

इनामी निगरानी बदमाश पकड़ा गया, 7500 रुपए का था इनाम

राष्ट्रमत न्यूज रीवा(ब्यूरो)। रीवा में निगरानी बदमाश छोटिया सोंधिया,जिस पर पुलिस अधीक्षक ने उस पर 7500 रुपए का इनाम घोषित किये हैं।वो पुलिस को चकमा देकर भागने का प्रयास किया। अमहिया नाले में कूद गया। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे पकड़ा। उस पर 15-20 मामले दर्ज हैं।


मानस भवन के पास खड़ा मिला
रीवा पुलिस को सूचना मिली थी कि निगरानी बदमाश छोटिया सोंधिया उर्फ सेजा जिस पर 7500 का है। पता चला कि वो रीवा में घूम रहा है। मानस भवन के पास खड़ा है। पुलिस ने जब आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी मौका देखकर वहां से भाग खड़ा हुआ और भागते-भागते अमहिया नाले में आरोपी ने छलांग लगा दी। पुलिस ने आरोपी को कड़ी मशक्कत के साथ नाले से बाहर निकाला।


15-20 मामले दर्ज
अमहिया थाना प्रभारी शिवा अग्रवाल ने बताया कि आरोपी 10 साल के लिए जेल भी भेजा गया था। लेकिन यह 5 साल बाद जेल से बाहर आ गया। जेल से छूटने के बाद वह फिर सेे अवैध गतिविधियों में शामिल हो गया। इस पर 15-20 मामले दर्ज हैं। वहीं आरोपी का नाम छोटिया सोंधिया उर्फ सेजा है।