BJPगुडागर्दी पर उतर आईःकांग्रेस,कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंची BJP - rashtrmat.com

BJPगुडागर्दी पर उतर आईःकांग्रेस,कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंची BJP

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। रीवा में शनिवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच वैचारिक मतभेद सड़कों पर देखा गया। बीजेपी एक ओर कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने अपने समर्थकों के साथ पहुंच गयी। वहीं कांग्रेसी भी बीजेपी नेताओं के पहुंचने पर नारे बाजी की। दोनों ने एक दूसरे नेताओं के खिलाफ खूब नारे बाजी की। सीधे टकराव की स्थिति बन गई। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी गुंडागर्दी पर उतर आयी है। यह कौन सा तरीका हुआ किसी के कार्यालय का घेरान करना।


भारी पुलिस बल के बीच प्रदर्शन
विधानसभा सदन में की गई टिप्पणी और आचरण के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद कांग्रेसियों बीजेपी कार्यकर्ताओं को मानों सबक सिखाने के लिए पहले से ठान रखे थे। पुलिस ने दोनों के बीच तनाव न हो और कोई अप्रिय घटना न इसलिए बैरिकेडिंग लगा दिया था।पुलिस ने दोनों पक्षों को रोक लिया जिससे कोई हिंसक स्थिति निर्मित नहीं हुई। जबकि बीजेपी वाले कुछ ज्यादा ही उतेजित देखे गए। घंटे भर तनाव की स्थिति रही।
सत्ताई राजनीति सड़कों पर
पुलिस ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहले ही बैरिकेडिंग कर दी थी। इस कारण बाहर के लोग अंदर और अंदर के लोग बाहर नहीं जा सके और स्थिति को नियंत्रित कर लिया गया।बीजेपी कार्यकर्ताओं की रैली जब कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंची तो पुलिस ने किसी को भी कांग्रेस कार्यालय की ओर नहीं जाने दिया। लेकिन बीजेपी वाले तनाव की स्थिति निर्मित करने में हर संभव प्रयास किया। सत्ताई राजनीति का अलग चेहरा सड़कों पर देखने को मिला।


सदन की गरिमा का ध्यान नहीं दिया
कांग्रेस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर रहे भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण ढंग से अपना विरोध दर्ज कराने पहुंचे थे। भाजपा नेताओं का आरोप है कि सदन में जिस प्रकार की भाषा और आचरण अपनाया गया वह जनप्रतिनिधियों की गरिमा के अनुरूप नहीं है। उनका कहना है कि प्रदेश की जनता सदन की कार्यवाही को गंभीरता से देखती है। ऐसे में जिम्मेदार पदों पर बैठे जनप्रतिनिधियों को संयम और शालीनता का परिचय देना चाहिए।


बीजेपी गुडागर्दी पर उतर आयी
बीजेपी कार्यकताओं के प्रदर्शन पर कांग्रेस नेताओं का कहना था कि बीजेपी गुडागर्दी पर उतर आयी है। किसी पार्टी के कार्यालय का घेराव करना कौन सा लोकतांत्रिक तरीका है विरोध करने का।वहीं प्रदर्शन के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रही। इस घटनाक्रम ने शहर में दो राजनीतिक विचार धारा को एक बार फिर हवा दी।