BJP नेता दिवाकर ने कहा हां मैने दुष्कर्म किया है,वीडियो वायरल,जांच में जुटी पुलिस - rashtrmat.com

BJP नेता दिवाकर ने कहा हां मैने दुष्कर्म किया है,वीडियो वायरल,जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्यप्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया थाना अंतर्गत शाहपुर चैकी क्षेत्र में एक युवती ने भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी और पूर्व जनपद सदस्य पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाया है। जिस गाड़ी में दिवाकर द्विवेदी और वो महिला बैठी हुई है,वो कह रही है इसने मेरे साथ गलत काम किया है। बीजेपी नेता इस बात को स्वीकार भी रहे हैं कि हाॅ मैने गलत काम किया है। वीडियो से ऐसा लग रहा है कि कोई गाड़ी में बैठा है और वीडियो बना रहा है।दूसरा व्यक्ति रिवाल्वर दिखा रहा है। दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस के लिए जांच का विषय है कि दिवाकर द्विवेदी के साथ ऐसा किया गया है तो इसके पीछे क्या कारणा है। एक करोड़ की भी बात आई है। मामला हनी ट्रैप सा पहली नजर में जान पड़ता है।


मामले की जांच कर रही पुलिस
पुलिस इस मामले में अभी कुछ कहने की स्थिति में नहीं। उसका कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। सारे तथ्यों की जांच के बाद भी कुछ कहा जा सकता है। हनी ट्रेप से जुड़ा मामला है अथवा कुछ और है। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
दुष्कर्म के वीडियो पर सवाल अनेक
सोशल मीडिया में बीजेपी नेता दिवाकर के दुष्कर्म का वीडियो चल रहा है उसके बारे में कहा जा रहा है कि पहला वीडियो सुबह 10 बजकर 18 मिनट का, जबकि दूसरा 10 बजकर 37 मिनट पर रिकार्ड किया गया है। दूसरे वीडियो में पैसे के संदर्भ मेंबात हो रही है।वीडियो आने के बाद बीेजपी नेता का बयान आया है। उनका कहना है कि गन पाइंट पर लड़की के साथ अश्लील वीडियो बनाया गया है।और एक करोड़ रुपए मांगा गया है।


हां मैने गलत किया-दिवाकर
पहले वीडियो में दिवाकर कह रहे हां मैंने गलत किया है।पहले वीडियो में दिख रहा है कि कार में चार लोग हैं। ड्राइवर के बगल वाली सीट पर भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी बैठे हैं। पीछे से वीडियो बना रहा एक युवक पूछता है,आपने इस लड़की के साथ गलत काम किया है ना। द्विवेदी हाथ जोड़ते हुए कहते हैं, हां जो आप कह रहे हैं। सब सही है।मैंने गलत किया है। इसके बाद पीछे बैठी युवती भी कहती है।इसने मेरे साथ बहुत गलत किया है। इस पर दिवाकर द्विवेदी दोबारा सिर झुकाकर हामी भरते हैं।


मै गवाही भी दूंगा
दूसरे वीडियो में भाजपा नेता और एक युवक सुनसान जगह पर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो में कैमरे के उस पार से कोइ कहता है, तुमने मेरे एक करोड़ रुपए लिए हैं ना। इस पर युवक कहता है हां लिए हैं पैसे लौटा दूंगा या जमीन लिख दूंगा। इसके बाद भाजपा नेता पुष्टि करते हैं हां मुझे पता है कि इसने पैसे लिए हैं। मैं गवाही भी दूंगा।


एक सच दिवाकर का
वीडियो सामने आने के बाद भाजपा नेता दिवाकर द्विवेदी का कहना है कि प्रतीक सिंह और संदीप मिश्रा नाम के युवक मेरे परिचित हैं। दोनों ने कहा कि हम आपको गनिगवां में एक प्लाट दिखाना चाहते हैं। वो कई दिनों से कह रहे हैं। मैं उनके साथ चल पड़ा। रास्ते में मालिक सिंह मिला। वह भी परिचित था। उसने कहा कि मेरी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया है। मुझे कुल्लू मोड़ तक अपनी कार में ले चलिए। कुल्लू मोड़ पर मैंने कहा कि अब जाकर पेट्रोल ले लो। इस बीच उन्होंने अचानक मेरे सिर के पीछे से पिस्टल लगा दी। मेरा मोबाइल भी छीन लिया। अचानक बोलने लगे कि जहां ले चल रहे हैं,वहीं चलना पड़ेगा,नहीं तो गोली मार देंगे।
पिस्टल की नोक पर वीडियो बनाया
दिवाकर ने कहा कि चलते चलते बसामन मामा गोशाला से करीब 6 किमी आगे वेयर हाउस के आगे राइट साइड जंगल की तरफ गाड़ी ले गए। कच्चे रास्ते से 3 किलोमीटर अंदर निकल गए। गाड़ी रोककर गन पाइंट पर कपड़े उतरवाए। दो लड़कों को फोन कर एफजेड बाइक बुलवाई। बाइक पर एक युवती भी बैठी हुई थी।
युवती निर्वस्त्र होकर ऊपर बैठ गयी
युवती आते ही अपने कपड़े उतारकर मेरे ऊपर बैठ गई। उन लोगों ने पिस्टल की नोक पर मुझे धक्का देकर नीचे गिरा दिया। फिर युवती संग दैहिक संबंध बनाते हुए वीडियो बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मुझसे 1 करोड़ रुपए मांगे।


जांच के बाद ही कुछ कहेंगे
रीवा सीएसपी राजीव पाठक ने कहा कि मामला गंभीर है। वीडियों की सच्चाई का पता कर रहे है। वीडियो का सच क्या है। और किन परिस्थितियों में बनाया गया है। यह हनी ट्रैप से जुड़ा मामला है अथवा कुछ और जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।जांच के बाद ही आरोप तय होंगे।


महिला की दबंगयी
वीडियो में महिला जिस तरह बातें कर रही है और दिख रही है उससे एक बात साफ है कि महिला दंबंग हैं। और ऐसे काम में शातिर जान पड़ती है। उसकी भंगिमा इस बात का संकेते है कि वो इस तरह के काम पहले भी कर चुकी है। यह तो जांच से पता चलेगा कि वो महिला कहां की है।