राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अमित बघेल ने आज रायपुर के देवेंद्र नगर पुलिस स्टेशन में सरेंडर कर दिया। उनके सरेंडर की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में उनके समर्थक पुलिस स्टेशन के बाहर जमा हो गए।इसी बीच जानकारी मिली है कि अमित बघेल की मां का शुक्रवार को निधन हो गया है। उनका शव पैतृक गांव पथरी ले जाया गया है, जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया।

तीन दिन की पुलिस रिमांड पर
गिरफ्तारी के बाद अमित बघेल को स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया। अदालत ने उन्हें तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले पुलिस ने अदालत को बताया कि बघेल की मां का शुक्रवार को निधन हुआ है, जिसके बाद न्यायालय ने अंतिम संस्कार के लिए उन्हें पुलिस कस्टडी में गांव ले जाने की अनुमति दी।
अपनी जुबान पर लगाम रखें
पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए पकड़ा
माना जा रहा है कि बघेल अब अपने मातृ-वियोग के आधार पर अस्थायी जमानत का आवेदन अदालत में कर सकते हैं। पुलिस ने पूरी स्थिति को “उच्च जोखिम” श्रेणी में रखा है। बघेल थाने के बाहर सरेंडर करने पहुंचे थे, लेकिन थाने से 20 मीटर पहले ही पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए उन्हें पकड़ लिया। पुलिस कानूनी तौर इसे गिरफ्तारी बता रही है। लेकिन समर्थकों ने इसका विरोध करते हुए सरेंडर बताया है।

कोर्ट परिसर में कड़ी सुरक्षा
दूसरी ओर बघेल के समर्थकों ने आमापारा जी रोड को जाम कर दिया। करीब 2 घंटे तक दोनों तरफ की रोड जाम रही। इसके बाद पुलिस में एक्शन लेते हुए एक तरफ की रोड खोल दी है। जाम की वजह से आम लोगों को मुश्किलें हुई। वहीं पुलिस और समर्थकों दोनों ने अपनी आपसी समझ से एंबुलेंस को पास कराया।

कानून अपना काम करेगा
आपत्तिजनक बयानों से जुड़े मामले में अमित बघेल करीब 26 दिनों से फरार थे। इसके पहले 26 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट ने अमित बघेल को कड़ी फटकार लगाते हुए उनकी अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि, अपनी जुबान पर लगाम रखें।जहां-जहां FIR दर्ज है, वहां की कानूनी प्रक्रिया का सामना करें। कोर्ट ने साफ कहा था कि कोई राहत नहीं दी जाएगी और कानून अपना काम करेगा।
अमित के खिलाफ 12 राज्यों में दर्ज हैं मामले
24 नवंबर की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने यह भी स्पष्ट कर दिया था कि, वह FIR क्लबिंग जैसे किसी मुद्दे पर हस्तक्षेप नहीं करेगा। कोर्ट ने टिप्पणी की थी कि, पुलिस आपको अलग-अलग राज्यों में ले जाएगी। पूरे देश की सैर का आनंद लीजिए। बता दें कि अमित बघेल पिछले 26 दिनों से फरार है, उन पर 12 राज्यों में FIR दर्ज है।
