एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 6 बच्चे और 16 महिलाएं सहित 31 मौत - rashtrmat.com

एक्टर विजय की रैली में भगदड़, 6 बच्चे और 16 महिलाएं सहित 31 मौत

राष्ट्रमत न्यूज,चेन्नई/नई दिल्ली(ब्यूरो)। तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली के दौरान शनिवार शाम को भगदड़ मच गई। इसमें 31 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में 16 महिलाएं 9 पुरुष और 6 बच्चे शामिल हैं। तमिलनाडु के स्वास्थ्य मंत्री एम ए सुब्रमणियन ने यह जानकारी दी। हादसे में 31 से ज्यादा लोग घायल हो गए।आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।यह हादसा पुलिस की वजह से हुआ। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। जिससे भगदड़ मच गयी।एक साल में दो बड़े हादसेे हुए। एक आईपीएल मैच में और दूसरा पुष्पा फिल्म के प्रीमियर के दौरान। घायलों को स्थानीय लोग अस्तपाल पहुंचाने में मदद किये।हादसे के बाद एक्टर विजय ने अपना भाषण बीच में रोक दिया।

विजय ने भाषण रोक दिया

जानकारी के मुताबिक अभिनेता से नेता बने विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम यानी TVK की रैली में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। विजय के भाषण के दौरान भीड़ बढ़ने से भगदड़ जैसे हालात बन गए।भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की। इसके बाद वे भाषण छोड़कर निकल गए।

दिल दहलाने वाली घटना

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- करूर में हुए दर्दनाक हादसे से गहरा दुख हुआ है। निर्दोष लोगों की मौत वाकई दिल दहला देने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मची

एक्टर विजय की रैली में जुटी भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मची, जिससे हालात बिगड़ गए।बताया गया है कि 9 साल की एक बच्ची गुम गई थी। विजय ने मंच से उसे तलाशने की अपील पुलिस और अपने लोगों से की, जिसके बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए।भीड़ में फंसने से कई लोगों को सांस लेने में परेशानी हुई और कई लोग और कार्यकर्ता बेहोश होने लगे। हालात बिगड़ते देख विजय ने भाषण रोक दिया और लोगों से शांति की अपील की। इसके बाद वे भाषण छोड़कर निकल गए।

एक साल में दो भगदड़

4 जून 2025: IPL फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) की IPL जीत के जश्न के लिए बेंगलुरु में विट्री परेड निकाली गई थी। इसमें लाखों लोग शामिल हुए थे। चिन्नास्वामी स्टेडियम में एंट्री के दौरान भगदड़ मची। 11 लोगों की मौत हुई थी और 50 से ज्यादा लोग घायल हुए।

‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान

4 दिसंबर 2024: हैदराबाद के संध्या थिएटर में फिल्म ‘पुष्पा 2’ के प्रीमियर के दौरान अल्लू अर्जुन को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी। जब अल्लू अर्जुन कार्यक्रम में पहुंचे, तो फैंस बेकाबू हो गए और उन्हें देखते हुए भीड़ बढ़ गई। इसी अफरातफरी में एक महिला की मौत हो गई और उसका बच्चा घायल हो गया था।

विजय 420 करोड़ रुपए के मालिक 

साउथ एक्टर विजय फिल्मों और ब्रांड एंडोर्समेंट से सालाना 120 करोड़ रुपए कमाई करते हैं। उनकी कुल नेटवर्थ 420 करोड़ रुपए है। विजय अपने परिवार के साथ चेन्नई स्थित बीच होम में रहते हैं। वहीं उनके कार कलेक्शन में रोल्स रॉयस घोस्ट भी शामिल है, जिसकी कीमत करीब 2.6 करोड़ रुपए है। ये गाड़ी उन्होंने इंग्लैंड से इम्पोर्ट करवाई है। इसके अलावा उनके कलेक्शन में BMW X5 और X6, ऑडी A8 L, रेंज रोवर, फोर्ड मस्टंग, वॉल्वो XC90, मर्सडीज बेंज GLA भी है।