एक वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार,16 लाख का सोना भी जब्त - rashtrmat.com

एक वर्ष से फरार आरोपी गिरफ्तार,16 लाख का सोना भी जब्त

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। वारासिवनी थाना पुलिस ने सोना गबन मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया। वही उसके कब्जे से लगभग 16 लाख रुपए का सौ ग्राम सोना भी जप्त किया है।फरियादी आकाशदीप पंचारिया निवासी वारासिवनी ने 16 नवंबर 2024 को थाना वारासिवनी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शुभकलश ज्वेलर्स वारासिवनी में हैं। उनके यहाँ पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले के ग्राम धन्नागढी थाना जयपुर का रहने वाला सनातन पिता महादेव दोलोई उम्र 35 वर्ष कारीगर के रूप में कार्य करता था।आरोपी को 03 नंवबर 2024 को लगभग 200 ग्राम सोना जेवर निर्माण के लिये दिया गया था। लेकिन वह 09 नवंबर को बिना सूचना दिए दुकान से चला गया। आरोपी कुछ अधूरे जेवर दुकान में छोड़ दिया। शेष सोना लेकर फरार हो गया।
सौ ग्राम सोना बरामद
एसडीओपी अभिषेक चैधरी के मार्गदर्शन में थाना वारासिवनी पुलिस ने एक वर्ष पुराने सोना गबन मामले में फरार आरोपी को वारासिवनी से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर वारासिवनी स्थित उसके किराये के कमरे कहारी मोहल्ला से सोने की धातु के दो टुकड़े वजन लगभग 20 ग्राम तथा टोंडिया नाला, वारासिवनी के पास झाड़ियों से एक सोने का बिस्कुट एक सोने की चाकलेट एवं एक सोने की पट्टी कुल वजन लगभग 100 ग्राम बरामद किया गया।