खड़े डीजल टेंकर में आग लगी,कैबिन से ड्राइवर को बाहर निकाला गया - rashtrmat.com

खड़े डीजल टेंकर में आग लगी,कैबिन से ड्राइवर को बाहर निकाला गया

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। बिछिया स्थित पेट्रोल पंप में खड़े एक डीजल टेकर में अचानक आग लग गयी। आग कैसे लगी कोई नहीं जानता। पेट्रोल पंप के कर्मचारियों ने तत्काल डीजल के टेंकर की आग को बुझाया। घटना के समय टेकर का ड्राइवर कैबिन में ही था। टेंकर का कांच तोड़कर ड्राइवर को बाहर निकाला गया।समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।वरना एक गंभीर हादिसा हो सकता था।


कैबिन में ही था ड्राइवर
बताया जाता है कि डीजल टेकर में डीजल था। ट्रक के कैबिन से अचानक आग की लपटे दिखी। पेट्रोल पंप के एक कर्मचारी की नजर उस पर पड़ी। बिना देर किये सभी कर्मचारी अग्नि शामक यंत्र का इस्तेमाल कर आग बुझाने में सफल हो गये। आने जाने वाले वाहन आचनक एक पल के लिए थम गए। पुलिस थाने के पास यह घटना घटी। घटना के समय ट्रक का ड्राइवर कैबिन में ही था। कांच तोड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया।
गंभीर हादसा हो सकता था
यह माना जा रहा है कि दीपावली की रात में किसी ने पटाखा डीजल टेकर के पास फेक दिया रहा होगा। और उसके फूटने से ऐसा हुआ होगा। मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। और इस हादसे में कोई गंभीर घटना नहीं घटी। डीजल टंेंकर में आग लग जाती तो एक बड़ी घटना घट सकती थी।