रीवा- सीधी के बीच जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन,मेमो ट्रेन ने किया ट्रैक का निरीक्षण - rashtrmat.com

रीवा- सीधी के बीच जल्द दौड़ेगी यात्री ट्रेन,मेमो ट्रेन ने किया ट्रैक का निरीक्षण

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। विंध्य क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रीवा से सीधी के बीच जल्द ही यात्री ट्रेन का संचालन शुरू होने की उम्मीद है। इसी दिशा में रेलवे ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रीवा से चुरहट तक रेलवे ट्रैक का निरीक्षण करने के लिए मेमो ट्रेन रवाना की गई है। इस निरीक्षण के जरिए ट्रैक की स्थिति और रेल परिचालन की तैयारियों का जायजा लिया जा रहा है।
यात्री ट्रेन की अधिकारिक घोषणा शीघ्र
रीवा से चुरहट तक रेलखंड का निरीक्षण यात्री ट्रेन के संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, देवेंद्रनगर और पन्ना से चुरहट तक ट्रेन चलाने की योजना से क्षेत्र के लोगों को रेल सुविधा मिलने की उम्मीद है। यात्री ट्रेन का संचालन शुरू होने से रीवा, सीधी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को आवागमन में सुविधा मिल सकती है।अब यात्रियों की नजर रेलवे की आगे की तैयारियों और यात्री ट्रेन के नियमित संचालन की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *