सैकड़ो ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेड रट्टा गांव के दमाहे परिवार पर लगाया गंभीर आरोप - rashtrmat.com

सैकड़ो ग्रामीण पहुंचे कलेक्ट्रेड रट्टा गांव के दमाहे परिवार पर लगाया गंभीर आरोप

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट के रट्टा गांव से 100 से ज्यादा ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने दमाहे परिवार के कुछ सदस्यों पर वन्यजीवों के शिकार, जंगल कटाई, नाले से पत्थर निकालने और अवैध शराब के कारोबार जैसे आरोप लगाए।ग्रामीणों ने पुलिस, प्रशासन और माइनिंग विभाग पर कार्रवाई नहीं करने और परिवार को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए शिकायत की। एसडीएम गोपाल सोनी ने उन्हें शिकायत पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

डराने के मामले सामने आए

ग्रामीणों ने रोमन, जियालाल, रामचरन दमाहे, फूलचंद ओंकार और राजेश के खिलाफ शिकायत की। सरपंच रवि कुमरे ने आरोप लगाया कि परिवार के सदस्यों पर वन्यजीवों का शिकार करने, जंगल काटने, नाले से पत्थर निकालने और ग्रामीणों को डराने के मामले सामने आए हैं।

मारपीट के बाद गांव में हुआ था विवाद

सरपंच के मुताबिक, 27 सितंबर को मुकेश मर्सकोले के साथ मारपीट के बाद गांव में हुए विवाद में भी परिवार के सदस्यों के नाम सामने आए थे। उपसरपंच जितेंद्र राणा ने परिवार पर अवैध शराब का कारोबार करने का आरोप लगाया।ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने आरोप लगाया कि जब्त गिट्टी चोरी होने की जानकारी देने के बावजूद माइनिंग विभाग ने कोई कदम नहीं उठाया।ग्रामीणों के मुताबिक, इससे गांव में डर का माहौल है और कुछ लोग पलायन कर रहे हैं। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो आगे विवाद बढ़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *