जनसुनवाई में युवक ने उठाया 'नो सुनवाई' का पोस्टर - rashtrmat.com

जनसुनवाई में युवक ने उठाया ‘नो सुनवाई’ का पोस्टर

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट में मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान दो शिकायतें सामने आईं। नागसेन वैद्य ने नगरपालिका के बिजली लाइन विस्तार का काम पूरा करने के बाद भी करीब 6.5 लाख का भुगतान नहीं मिलने की बात कही।उन्होंने ‘नो सुनवाई’ का पोस्टर दिखाकर अपनी नाराजगी जताई। वहीं, नैतरा पंचायत के सरपंच और पंचों ने रोजगार सहायक पर पंचायत के कामों की अनदेखी करने का आरोप लगाया और उसे नहीं हटाने पर सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी।

नो सुनवाई’ का पोस्टर दिखाकर

नागसेन वैद्य ने बताया कि उन्होंने 2022 में नगरपालिका के बिजली लाइन विस्तार टेंडर का काम किया था। काम पूरा होने के बाद भी उन्हें करीब 6.5 लाख रुपए का भुगतान नहीं मिला।उनका कहना है कि वे कई बार जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंचे, लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला। इसके बाद उन्होंने जनसुनवाई में ‘नो सुनवाई’ का पोस्टर दिखाकर अपनी समस्या उठाई।

पंचायत के कामों की अनदेखी का आरोप

ग्राम पंचायत नैतरा के सरपंच संतोष लिल्हारे और पंचों ने रोजगार सहायक अवलेश बिरनवार की शिकायत की। उनका आरोप है कि रोजगार सहायक पंचायत के कामों की तुलना में एलआईसी के काम पर ज्यादा ध्यान देते हैं और पंचायत में सिर्फ दो घंटे आते हैं।

पंचों के साथ सामूहिक इस्तीफा दे देंगे

सरपंच और पंचों के मुताबिक, रोजगार सहायक की कार्यशैली के कारण ग्रामीणों को शौचालय, पीएम आवास में जियो टैग और केवाईसी जैसे कामों में परेशानी हो रही है।सरपंच संतोष लिल्हारे ने चेतावनी दी कि अगर रोजगार सहायक को नहीं हटाया गया, तो वे सभी पंचों के साथ सामूहिक इस्तीफा दे देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *