विपक्ष का ज्ञानेश के खिलाफ महायुद्ध,RSS के गुंडे महिलाओं को मार रहेःराहुल - rashtrmat.com

विपक्ष का ज्ञानेश के खिलाफ महायुद्ध,RSS के गुंडे महिलाओं को मार रहेःराहुल

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली(ब्यूरो)।काकारोच जनता पार्टी के आंदोलन और इंडिया गठबंधन के आंदोलन से मोदी सरकार डरी हुई। सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन है ज्ञानेश कुमार का। दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन का एक बजे से मार्च है। 43 हजार पुलिस तैनात किया गया है। जिसमें केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 221 कंपनियां तैनात की गई थी। इनमें लगभग 23000 केंद्रीय बलों के जवान और करीब 20000 दिल्ली पुलिसकर्मी शामिल बताए गए हैं। इस तरह कुल संख्या लगभग 43000 जवाना है।छह मेट्रो स्टेशन बंद कर दिये गए हैं। जरूरत पड़ी तो और भी बंद किये जाएंगे। जबकि कल ही सुप्रीम कोर्ट ने मेट्रो स्टेशन बंद करने पर अवमानना का नोटिस दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस के गुंडे महिलाओं को मार रहे हैं।

INDIA Bloc CJP Jantar Mantar Protest LIVE news CEC Gyanesh K ECI SIR Congress Supreme court march Delhi Police
तो क्या अमितशाह पीएम बनेंगे
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने महायुद्ध का शंखनाद कर दिया है। काकरोच जनता पार्टी ने कहा है कि आंदोलन जारी रहेगा। जाहिर सी बात है कि ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दे भी देते हैं तो काकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा जब तक मोदी और अमितशाह इस्तीफा नहीं दे देते।समझा रहा है कि मोदी की जगह अमितशाह को प्रधान मंत्री बनाए जाने की रणनीति पार्टी के अंदर चल रही है।

India blocks march tomorrow

ट्रेन, बसों को रोका जा रहा

राहुल गांधी ने कहा कि दिल्ली को किला बना दिया गया है। ट्रेन, बसों को रोका जा रहा, हर जगह पुलिस तैनात है।उन्होंने कहा, “भाजपा के गुंडे, आरएसएस के गुंडे महिलाओं को मार रहे हैं। उतारा जा रहा है। दिल्ली को किला बना दिया है। आप सोचोगे कि कितनी पावरफुल चीज है। हम चाहते हैं कि 20-30 हजार पुलिसवाले सड़क पर हों।राहुल ने कहा, “ हम देश को दिखाना चाहते हैं कि सरकार, नरेंद्र मोदी ज्ञानेश कुमार को प्रोटेक्ट कर रहे हैं। जितना वो प्रोटेक्ट करेंगे, अंत में हम उनके कंट्रोलर के पास जाएंगे।”

सभी की आवाज को हम धर्म मानते हैं

राहुल ने कहा, “CJI विपक्ष के नेताओं से नहीं मिलेंगे। आपकी जो भी बातें हैं, सुप्रीम कोर्ट में पिटीशन फाइल करें। आज विपक्ष के नेता सुप्रीम कोर्ट जाकर पिटीशन फाइल करेंगे। करोड़ों युवा लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं, जो संविधान को धर्म मानते हैं, सभी की आवाज को हम धर्म मानते हैं और इस पर आक्रमण हो रहा है।”

बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग

कांग्रेस समेत INDIA ब्लॉक की विपक्षी पार्टियां आज सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगी। इसे ‘चलो दिल्ली मार्च फॉर डेमोक्रेसी’ नाम दिया गया है। विपक्षी नेता दोपहर 1:30 बजे कनॉट प्लेस-बाराखंभा रोड जंक्शन पर जुटेंगे। सुप्रीम कोर्ट तक ऐसा मार्च पहली बार निकाला जा रहा है।विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, SIR पर रोक और बैलट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रहा है।

पुलिस कहती है घर में प्रोटेस्ट कीजिए

राहुल ने कहा, “पहले दिन हमने कहा कि इलेक्शन कमीशन जाएंगे। विपक्ष के सारे नेता बिना हिंसा के वहां गए, हमें रोका गया। हमें बसों में डाला गया। हमें कहा गया कि प्रोटेस्ट नहीं कर सकते। पुलिस अफसर कहते हैं कि घर में प्रोटेस्ट कीजिए। हमने कहा कि हमें जगह दे दीजिए।”उन्होंने कहा, “दूसरे दिन हमने कहा कि डेजिगनेटेड एरिया (जंतर-मंतर) पर बैठने दीजिए। फिर पिटाई हुई। फिर हम राजघाट गए। वहां भी पिटाई हुई। अब हम सुप्रीम कोर्ट जा रहे हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *