दो दर्जन से अधिक लोगों को ठगने वाला हकीम फरार - rashtrmat.com

दो दर्जन से अधिक लोगों को ठगने वाला हकीम फरार

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।जिले के वारासिवनी और लालबर्रा क्षेत्र के दो दर्जन से ज्यादा लोगों के साथ ठगी करके कथित नीम हकीम फरार हो गया है। कथित वैद्य दावा करता था कि कैंसर ट्यूमर और पथरी जैसी गंभीर बीमारियों का काढ़ा और पुड़िया में बंधी दवाई से वो इलाज करता है। नीम हकीम ने दवा के नाम पर लाखों रुपए ठग लिए। मंगलवार को पीड़ित लोगों ने पुलिस थाने में उसके खिलाफ शिकायत की।

ग्रामीणों ने आरोपी का ये फोटो पुलिस को दिया है।
कथित वैद्य का दावा
पीड़ित महिला निशा खांडेकर ने बताया कि पति को कैंसर है। दवा से सुधार करने के दावे के साथ कथित वैद्य ने एक लाख 30 हजार रुपए की ठगी की है। जबकि दवा के 10 दिनों बाद ही मैने दवा वापस कर दी थी। उसने वादा किया था कि यदि दवा से घर के मरीज नहीं सुधरे तो हमसे पैसे वापस ले लेना।महिला निशा खांडेकर ने बताया कि डाॅक्टर ने अपना नाम राजू डाक्टर बताया था। जो कहता था कि वह एमपी और महाराष्ट्र में दवा देता है। महिला के और पूछने पर उसने कोई जानकारी दिए बिना ही बात को कहकर खत्म कर दिया कि तुम्हें दवा लेने से मतलब होना चाहिए।
कथित वैद्य फरार
पीड़ित धनीराम मेश्राम, दोषेन्द्र वासनिक के साथ भी हुई घटना ऐसी ही है। धनीराम मेश्राम के बालक के मंदबुद्धि होने और पत्नी को पथरी की शिकायत होने पर इलाज के नाम पर उसने कथित वैद्यराज को 50 हजार रुपए दिए है। लेकिन वह अब फोन नहीं उठा रहा है,जबकि उसकी दवा से उन्हें गैस की शिकायत भी होने लगी। शिकायतकर्ता बताते है कि क्षेत्र के 25 से 30 लोगों को धोखा देकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करके अब वह कथितहकीम फरार हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *