राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट जिले के बैगा आदिवासी बहुल गांवों अडोरी और मछुरदा पंचायत में फैली बीमारी से हुई बच्चों की मौत पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि कांग्रेस अफवाह फैला रही है कि 19 बच्चों की मौत हुई। बच्चों की मौत पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। यह एक संवेदनशील मामला है। प्रभारी मंत्री आज अस्तपाल के वार्डो में जाकर दौरा किया। अभी अस्पताल में 50 बच्चों का इलाज चल रहा है। है। वहीं आज शनिवार को 12 बच्चों को और भर्ती किया गया है।

नेता प्रतिपक्ष ने जिम्मेदारी नहीं निभाई
मीडिया से बात करते हुए मंत्री उदयप्रताप सिंह ने कांग्रेस के दिए गए 19 मौतों के आंकड़े को पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों जैसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और अफवाहें फैलाकर माहौल खराब करना गलत है। उन्होंने नेता प्रतिपक्ष से जिम्मेदारी भरा बयान देने की अपील की।

नक्सल प्रभावित अंचल में बदली स्थिति
मंत्री ने कहा कि यह इलाका पहले नक्सल समस्या से प्रभावित था, लेकिन अब सड़कें और नल-जल जैसी सुविधाएं पहुंचकर इसे मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस फर्जी बातें फैलाकर आदिवासी समुदाय को सुविधाओं से दूर रखना चाहती है।

अक्सर बीमारियां फैलती हैं
किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार करते हुए मंत्री ने कहा कि बारिश के मौसम में इस इलाके में अक्सर बीमारियां फैलती हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम दूरदराज के इलाकों से बच्चों को अस्पताल ला रही है।उन्होंने माना कि अंदरूनी इलाकों के लोगों को समझाकर इलाज के लिए तैयार करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना आज भी एक बड़ी चुनौती है।
Thông tin hữu ích quá. Letco tự hào là công ty tư vấn du học Hàn Quốc uy tín, cam kết đồng hành đến khi bạn nhập học thành công. Xem thêm tại letco.vn.