राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। डिप्टी सीएम राजेन्द्र शुक्ला के जिले में कोरेक्स और ड्रग्स पर नकेल नहीं लग रही है। जब से बीजेपी सरकार बनी है रीवा जिले में ही न हीं पूरे विंध्य में नशीली सिरप कोरेक्स का धंधा बढ़ता ही जा रहा है। आई जी ने दावा किया था कि कोरेक्स बिकने नहीं देंगे। लेकिन एक बार फिर विश्वविद्यालय थाना के तहत इटौरा में एक खंडहर मकान में 213 शीशी नशीली कफ सिरप बरामद की गयी है।

आरोपी फरार हो गया
पुलिस ने सूचना मिलने पर पहुंची लेकिन आरोपी फरार हो गया था। लेकिन खंडहर मकान में पुलिस को 213 शीशी नशीली कफ सिरप मिली।लेकिन यह देखा जा रहा है कि कम मात्रा की नशीली कफ सिरप मिलने के बाद भारी मात्रा में कफ सिरप की सप्लाई हो जाती है।
सिरप खंडहर में पहुंचा कैसे
विश्वविद्यालय पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि सिरप खंडहर मकान में पहुचा कैसे। किसने ले जाकर वहां रखा। इसकी सप्लाई कहां से की गई।

सिरप कहां से आई इसकी जांच
थाना प्रभारी हितेंद्रनाथ शर्मा ने बताया कि नशीली कफ सिरप बेचने वाले अपना तरीका बदल दिये है। हैरानी वाली बात है कि नशील कफ सिरप छिपाने का यह नया तरीका देखने को मिला है। अभी तक कार या फिर बाइक में आरोपी पकड़े जाते थे।आरोपियों की पहचान के लिए क्षेत्र में पूछताछ की जा रही है। बरामद खेप के पीछे नशे के कारोबार से जुड़ा नेटवर्क हो सकता है। इस एंगल पर भी जांच हो रही है।