राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली/ लखनऊ़(ब्यूरो)। काकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से योगी आदित्यनाथ डरे हुए हैं। वो चुनाव से पहले राज्य की 5.67 करोड़ महिलाओं को लुभाने के लिए पचास हजार रुपऐ देने की योजना लाने वाले हैं। उन्हें लगता है कि बिहार और MP की तरह यूपी में भी महिलाएं गेम चेंजर साबित हो सकती हैं। वहीं काकरोच जनता पार्टी यूपी से योगी की सरकार को उखाड़ फेकने की तैयारी में है। चुनाव से पहले आंदोलन के जरिये योगी आदित्यनाथ की सरकार के काले कारनामें को उजागर करने की रणनीति बना रही है। वैसे भी राहुल गांधी के गत दिनो प्रयागराज जाने के बाद से एक बात समझ में योगी को आ गयी है कि हवा बदल गयी है।

तीन किश्तों में मिलेगा पैसा
यूपी सरकार विधानसभा चुनाव से पहले महिला वोटबैंक को साधने के लिए बड़ी योजना लागू कर सकती है। इसके तहत 50 लाख से ज्यादा महिलाओं को 50.50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी।प्रदेश में करीब 5.67 करोड़ महिला वोटर हैं।चुनाव से पहले 20 हजार रुपए की पहली किस्त दी जाएगी। चुनाव के बाद भाजपा की सरकार बनने पर 10.10 हजार रुपए की 3 किस्तें दी जाएंगी।
यूपी में भी योजना शुरू की जाएगी
सरकारी सूत्रों से जानकारी के मुताबिक, योजना को लेकर मंथन शुरू हो गया है। यूपी में विधानसभा चुनाव अगले साल जनवरी-फरवरी तक हो सकते हैं।दरअसल, पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद भाजपा की नजर अब यूपी पर है। बिहार में चुनाव से ठीक पहले महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए भेजे गए थे। उसी तर्ज पर यूपी में भी योजना शुरू की जाएगी।

वोटबैंक को साधने के लिए
योगी सरकार जेन-जी आंदोलन के बीच वोटबैंक को साधने के लिए महिला सहायता, स्वरोजगार और आर्थिक स्वावलंबन के लिए योजना लाने की तैयारी में है। महिला कल्याण विभाग के जरिए योजना प्रस्तावित की जाएगी। योजना के तहत महिलाओं को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने पर विचार हो रहा है।सरकार के लोगों का मानना है कि महिलाओं को नकद प्रोत्साहन की योजना विधानसभा चुनाव में गेमचेंजर साबित हो सकती है। इस तरह की योजना सबसे पहले मध्यप्रदेश, फिर महाराष्ट्र और बिहार विधानसभा चुनाव में लागू की गई थी। उन योजनाओं के कारण वहां भाजपा की सरकार बनी थी।