जगदलपुर में डूबने से दो युवकों की मौत - rashtrmat.com

जगदलपुर में डूबने से दो युवकों की मौत

 राष्ट्रमत न्यूज,जगदलपुर(ब्यूरो)। मारडूम थाना क्षेत्र स्थित मेन्द्रीगुमर वाटरफॉल में सोमवार रात नहाने के दौरान कोंडागांव के एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने दोस्त के साथ घूमने आया था। सूचना मिलने पर पुलिस और स्थानीय समिति ने रेस्क्यू अभियान चलाकर देर रात शव बाहर निकाला। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Youth drowns while visiting Mendrigumar Waterfall.

तेज बहाव में बह गया

मारडूम थाना प्रभारी संजय उरसा ने बताया कि कोंडागांव निवासी 22 वर्षीय टंकेश्वर नाग अपने एक दोस्त के साथ बाइक से मेन्द्रीगुमर वाटरफॉल घूमने आया था। दोनों युवक झरने के नीचे नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान टंकेश्वर का पैर फिसल गया और वह तेज बहाव में बह गया।
रात रेस्क्यू अभियान शुरू किया
साथी युवक ने तुरंत मेन्द्रीगुमर समिति के कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद समिति ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने देर रात रेस्क्यू अभियान शुरू किया और रात करीब 12 बजे टंकेश्वर का शव बरामद कर लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।