शराब दुकान का विरोध के दौरान शराबी पति को पत्नी ने खंभे से बांधा - rashtrmat.com

शराब दुकान का विरोध के दौरान शराबी पति को पत्नी ने खंभे से बांधा

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बूढी क्षेत्र में शराब दुकान के विरोध में चल रहा महिलाओं का आंदोलन अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। बुढ़ी इलाके में पिछले करीब 80 दिनों से शराब दुकान हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठी महिलाओं के बीच उस समय हंगामा मच गया, जब एक महिला ने अपने ही शराबी पति संजू चैधरी को खंभे से बांध दिया। महिला का आरोप है कि शराब ने उसके परिवार की खुशियां छीन ली हैं और जब वह खुद शराबबंदी की लड़ाई लड़ रही है। तब उसका पति शराब पीकर आंदोलन की भावना को कमजोर कर रहा है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


आंदोलन में पति बाधक बना
बालाघाट के बुढ़ी क्षेत्र में करीब 45 वर्षों से संचालित शराब दुकान को हटाने की मांग को लेकर महिलाओं का आंदोलन लगातार जारी है। महिलाओं का कहना है कि शराब की वजह से परिवार बिखर रहे हैं। घरेलू हिंसा बढ़ रही है और मेहनत की कमाई नशे में बर्बाद हो रही है।

शराब दुकान हटाने महिलाएं कर रही विरोध।

इसी दौरान शराब के नशे में पहुंचे संजू चैधरी को उनकी पत्नी ने सार्वजनिक रूप से खंभे से बांध दिया। आरोप है कि संजू चैधरी महिलाओं के आंदोलन के बीच अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जिसके बाद महिलाओं ने उनके मुंह पर टेप भी चिपका दी। काफी देर तक चले इस विवाद के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। समझाइश देकर संजू चैधरी को छुड़ाया और मामला शांत कराया।विरोध प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना है कि जब तक शराब दुकान हटाई नहीं जाती उनका आंदोलन जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *