बैहर में युवक पर चाकू से गर्दन और पेट पर वार,अस्पताल में मौत - rashtrmat.com

बैहर में युवक पर चाकू से गर्दन और पेट पर वार,अस्पताल में मौत

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)।बालाघाट जिले के बैहर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। गंभीर रूप से घायल युवक ने बैहर अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान बैहर निवासी लखन धुर्वे (35) के रूप में हुई है।यह घटना देर रात बैहर के वार्ड नंबर 5 स्थित कम्पाउण्डर टोला में हुई। जानकारी के अनुसार, लखन के गर्दन और पेट में चाकू से लगभग तीन वार किए गए थे।

घायल लखन को ऑटो से बैहर अस्पताल ले जाया गया।

मामूली विवाद के बाद हमला

बताया जा रहा है कि कम्पाउण्डर टोला में एक महिला अपने घर में शराब बेचती है, जहां लखन अक्सर शराब पीने आता था। मंगलवार रात को मामूली विवाद के बाद उस पर हमला किया गया। हालांकि, विवाद की वास्तविक वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल लखन को ऑटो से बैहर अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस हमले का आरोप शराब बेचने वाली महिला के पति पर लग रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *