बिरसा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत,माडल स्कूल की प्राचार्य पर किया हमला - rashtrmat.com

बिरसा क्षेत्र में तेंदुए की दहशत,माडल स्कूल की प्राचार्य पर किया हमला

राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट (ब्यूरो)।जिले की बिरसा तहसील में मंगलवार को उस समय अफरा.तफरी मच गई जब वन्यप्राणी तेंदुआ रहवासी क्षेत्र वाले इलाके में घुस आया। ग्रामीण अपनी सुरक्षा के लिए लाठी.डंडे लेकर तेंदुए को खदेड़ने का प्रयास करते नजर आए।


तेंदुआ ने प्राचार्य पर हमला किया
तेंदुए को भगाने ग्रामीणों की कोशिश के बीच अचानक अफरा तफरी मच गई और इसी बीच तेंदुए ने बाईक सवार माडल स्कूल बिरसा के प्राचार्य सौरभ शर्मा पर अचानक हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि तेंदुआ घात लगाकर बैठा हुआ था और मौका मिलते ही उसने प्राचार्य पर झपट्टा मार दिया। जहां तेंदुए के हमले में प्राचार्य घायल हो गए।उनका उपचार अस्पताल में हो रहा है।घटना के बाद इलाके में दहशत है।
तेदुआ छकाता रहा
हमला करने के बाद तेंदुआ पास ही स्थित एक कच्चे और क्षतिग्रस्त मकान में जाकर दुबक गया। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेरकर रेस्क्यू अभियान शुरू किया। ड्रोन की मदद से वन अमला लगातार तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए था कि इसी बीच पुनः तेदुआ क्षतिग्रस्त घर से निकलकर जंगल की ओर भाग गया। जिसके बाद लोगो ने राहत की सांस ली है।
तेंदुआ डर कर जंगल भागा
वन विभाग ने लोगो को अलर्ट रहने की सलाह दी है। वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से सजग रहने की अपील की है और तेंदुए से जुडी कोई भी गतिविधि की देखने मिलती है तो तत्काल वन विभाग को सूचना दें। रेंजर शरणागत ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान भयभीत होकर तेंदुआ जंगल की ओर भाग निकला। हमने ड्रोन कैमरे से मानीटरिंग की है। लेकिन तेदुआ नजर नहीं आया।इलाके गश्ती बढ़ा दी है।