दस हजार दूंगा पत्नी को छोड़ दो,पत्नी का प्रेमी पैसा लेने गया तो रेत दिया गला - rashtrmat.com

दस हजार दूंगा पत्नी को छोड़ दो,पत्नी का प्रेमी पैसा लेने गया तो रेत दिया गला

राष्ट्रमत न्यूज,बिलासपुर (ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की बेरहमी से हत्या कर दी । वारदात के बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में फेंक दिया गया. मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला अकेले अपने गांव लौट आई. उसकी संदिग्ध हरकत को देखकर परिजनों को उस पर शक हुआ. अब आरोपी महिला पुलिस की गिरफ्त में हैं।

घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है. झारखंड के सिमडेगा जिले निवासी विनोद लिमगा मजदूरी कर अपना परिवार चलाता था। उसकी पत्नी पूनम की पहचान फेसबुक के जरिए सुगड़ तोपड़ो नाम के युवक से हुई थी । सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत धीरे-धीरे प्रेम संबंध में बदल गई । बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले पूनम अपने बॉयफ्रेंड के साथ घर छोड़कर चली गई थी, लेकिन करीब 15 दिन बाद वापस लौट आई।

10 हजार रुपए देने का लालच

घर लौटने के बाद पूनम अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या की प्लानिंग करने लगी. सुगड़ तोपड़ो ने अपने दोस्त इंदल मांझी और अन्य साथियों के साथ बिलासपुर के सिरगिट्टी इलाके में ठिकाना बनाया । इसके बाद उसने विनोद को फोन कर 10 हजार रुपए देने और पत्नी को छोड़ देने का लालच दिया । पैसों की जरूरत के चलते विनोद इस प्रस्ताव के लिए तैयार हो गया और 19 मई को पत्नी पूनम के साथ बिलासपुर पहुंच गया।

आरोपी झारखंड लौट गए

बिलासपुर पहुंचने के बाद आरोपी उसे रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर ले गए. वहां पहले दुपट्टे से उसका गला दबाया गया और फिर चाकू से गला रेतकर उसकी हत्या कर दी गई । हत्या के बाद शव को झाड़ियों और कीचड़ के बीच फेंक दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी झारखंड लौट गए।
सुराल वालों को महिला पर शक हुआ

इधर, जब पूनम अकेले अपने गांव पहुंची तो ससुराल वालों को उस पर शक हुआ । पूछताछ करने पर उसने बताया कि विनोद अभी बिलासपुर में ही रुका हुआ है । हालांकि, परिवार को उसकी बातों पर भरोसा नहीं हुआ और उन्होंने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। जांच के दौरान पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल की जांच की । पूछताछ में महिला टूट गई और उसने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पति की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *