प्रेमिका को 487 पुरुषों के सामने परोसा,प्रेमी को 25 साल की सजा - rashtrmat.com

प्रेमिका को 487 पुरुषों के सामने परोसा,प्रेमी को 25 साल की सजा

राष्ट्रमत न्यूज,नई दिल्ली (ब्यूरो)। फ्रांस की एक अदालत ने बैंक मैनेजर गुइलौम बुच्ची को अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ सात साल तक बलात्कार, शारीरिक यातना और जबरन वेश्यावृत्ति का दोषी ठहराते हुए 25 वर्ष जेल की सजा सुनाई है।2017 में बेटी को जन्म देने के महज एक दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उन्हें एक ट्रक ड्राइवर के साथ संबंध बनाने के लिए विवश किया।चार बच्चों की 42 वर्षीय मां लेटिटिया आर ने अदालत में अपील करते हुए आरोपी के क्रूर व्यवहार का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि साल 2015 से 2022 तक वह लगातार डर के साए में जी रही थीं।

HIs6p2xXEAAXe8Z

487 पुरुषों के साथ बनाए संबंध

लेटिटिया ने कोर्ट में रोते हुए कहा, ‘मैं अंदर से मर रही थी। हर थोपी गई हरकत के साथ मेरा एक हिस्सा हमेशा के लिए टूटता जा रहा था।’उन्होंने खुलासा किया कि बुच्ची उन्हें ऑनलाइन मिले अजनबियों, दोस्तों और सहकर्मियों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। पीड़िता ने कहा, ‘मैंने 487 पुरुषों तक गिनती की, उसके बाद गिनना छोड़ दिया। कुछ पुरुषों से 10-10 बार संबंध बनाए गए।’ इस दुर्व्यवहार की वजह से वह विकलांग हो गई हैं।

MR

 वेश्यावृत्ति में धकेल दिया

मामले की सुनवाई के दौरान लेटिटिया ने बताया कि साल 2015 में क्रिसमस इव के मौके पर में बुच्ची ने उन्हें राजमार्ग सेवा केंद्र पर भेजा और फोन पर सुनते हुए अजनबियों के सामने खुद को पेश करने को कहा।इसके बाद उसने उन्हें वेश्यावृत्ति में धकेल दिया और ग्राहकों की लिस्ट बनाए रखने को कहा। 2017 में बेटी को जन्म देने के महज एक दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिलते ही उन्हें एक ट्रक ड्राइवर के साथ संबंध बनाने के लिए विवश किया।

HJBEA3fXUAAuxNW

पेशाब पीने  को मजबूर

बुच्ची उनके साथ गुलाम जैसा व्यवहार करता था। उन्हें पेशाब पीने, सार्वजनिक शौचालय चाटने और अन्य तरीके के अपमानजनक काम को करने के लिए मजबूर करता था।पीड़िता ने टेक्स्ट और वॉयस मैसेज पेश किए, जिनमें आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। बुच्ची ने आरोपों को स्वीकार किया लेकिन उसने दावा किया कि ये सहमति से किए गए ‘यौन खेल’ थे, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *