होटल व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत - rashtrmat.com

होटल व्यवसायी की सड़क हादसे में मौत

 राष्ट्रमत न्यूज,बालाघाट(ब्यूरो)। बालाघाट जिले के भरवेली थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर के होटल व्यवसायी राजू पिता सुखचंद ऐसने की रविवार रात सड़क हादसे में मौत हो गई। उनका शव रविवार जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाया गया।

शव को पीएम कराने के लिए ले जाते परिजन।

यह घटना देर रात 11 से 12 बजे के बीच हुई। परिजनों के अनुसार, राजू ऐसने लगभग पौने ग्यारह बजे अपनी दुकान से घर लौट रहे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस टक्कर से वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना को सबसे पहले कुछ लड़कों ने देखा, जिसके बाद राजू ऐसने के घायल होने की खबर उनके पुत्र मुकेश ऐसने को मिली। मुकेश ने तुरंत एम्बुलेंस को फोन किया, लेकिन एम्बुलेंस समय पर नहीं पहुंची। इसके बाद, मुकेश अपने बड़े पिताजी के साथ घायल पिता को बाइक से अस्पताल ले जा रहे थे।

आखिरी बार पानी मांगा

अस्पताल पहुंचने से पहले ही राजू ऐसने ने रास्ते में दम तोड़ दिया। बेटे मुकेश ने बताया कि पिता ने आखिरी बार पानी मांगा था और कुछ देर बाद उनका शरीर ठंडा पड़ गया। जब परिजन घायल राजू को अस्पताल लेकर पहुंचे, तो ड्यूटी डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।मृतक की सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पंचनामा कार्यवाही के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *