छग की ब्यूटीशियन से नशा देकर रेप,नमाज पढ़ाया,धर्म बदलने का दबाव बनाया - rashtrmat.com

छग की ब्यूटीशियन से नशा देकर रेप,नमाज पढ़ाया,धर्म बदलने का दबाव बनाया

राष्ट्रमत न्यूज,भोपाल/रायपुर(ब्यूरो)। छत्तीसगढ़ की 21 वर्षीय ब्यूटीशियन ने भोपाल में 3 लोगों के खिलाफ चाय में नशा देकर रेप करने और एक महिला पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए एफआईआर कराई है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमरीन, उसकी छोटी बहन आफरीन और उसके दोस्त चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है।ब्यूटीशीयन को अहमदाबाद ले गए थे।वहां भी रेप किया गया। ड्रग्स की लत लगाने के आरोप भी पीड़िता ने लगाए हैं। छोटे कपड़े पहनाकर पब ले जाते थे।
चंदन पर रेप का अरोप
ब्यूटीशियन के साथ एक 32 वर्षीय महिला भी थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि चंदन ने रेप करने के बाद उसका धर्म परिवर्तन कराया था। उसे बुर्का पहनवाया और नमाज भी पढ़वाई।

भाई से शादी कर ली

ब्यूटीशियन रविवार रात अपने मामा के साथ बागसेवनिया थाने पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि 31 दिसंबर 2024 को शाहपुरा स्थित एक होटल में दोस्त की बर्थडे पार्टी में उसकी मुलाकात एक युवती से हुई।बाद में दोनों साथ रहने लगीं। जनवरी 2025 में वे बागसेवनिया में रहने वाली अमरीन उर्फ माहिरा के पास शिफ्ट हो गईं। कुछ समय बाद पीड़िता को पता चला कि उसकी सहेली ने अमरीन के कहने पर धर्म परिवर्तन कर उसके भाई से शादी कर ली है।

धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला

पीड़िता का आरोप है कि अगस्त 2025 में अमरीन का करीबी चंदन यादव बहन से मिलाने के बहाने ले गया। उसने धमका कर रेप किया। बदनाम करने की धमकी देकर चुप करा दिया। इसके बाद अलग-अलग समय पर कई बार रेप किया।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उसे छोटे कपड़े पहनाकर शहर के पब-लाउंज में ले जाया जाता था। अनजान लोगों से मेल-जोल का दबाव बनाया जाता था। इसी दौरान उस पर धर्म परिवर्तन करने के लिए दबाव डाला गया।

अहमदाबाद ले गई, वहां भी दुष्कर्म किया  

नवंबर 2025 में अमरीन उसे गांधी नगर स्थित अब्बास नगर में अपने परिजन से मिलाने ले गई। आरोप है कि वहां अमरीन के भाई बिलाल ने चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोशी की हालत में दुष्कर्म किया।दिसंबर 2025 में अमरीन पीड़िता को निजी काम का हवाला देकर अहमदाबाद ले गई। वहां यासिर नामक युवक से मिलवाया। पीड़िता का आरोप है कि वहां भी उसके साथ दुष्कर्म किया गया। जनवरी 2026 में वह भोपाल छोड़कर छत्तीसगढ़ अपने मामा के घर चली गई।