राष्ट्रमत न्यूज,रायपुर(ब्यूरो)। चार राज्यों में 40 करोड़ की चोरी करने वाला लोकेश श्रीनिवास उर्फ गोलू की ख्वाहिश है कि वह सोने की कैंची से प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोेदी के बाल काटे। पुलिस ने उसके बयान को रिकार्ड कर लिया है।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन दुकानों से करीब 7 लाख रुपये की चोरी करने वाले शातिर चोर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 
नागपुर और दिल्ली फरार हो गया
सिविल लाइन थाना में शिव कुमार वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि पंडरी स्थित उनकी ‘लब-डब’ कपड़े की दुकान में 31 जनवरी और 1 फरवरी की दरमियानी रात चोरी हुई। गल्ले से करीब 2.75 लाख रुपये नकद गायब थे।उसी रात पास की नोवा फर्नीचर दुकान से 1.40 लाख रुपये और डिजाइनर सेनिटेशन व हार्डवेयर दुकान से 2.85 लाख रुपये चोरी हुए। इस तरह कुल चोरी की रकम लगभग 7 लाख रुपये तक पहुंच गई।वारदात के बाद आरोपी नागपुर और दिल्ली फरार हो गया था, लेकिन रायपुर लौटते ही उसकी चालाकी धरी रह गई। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने सटीक सूचना के आधार पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उपायुक्त स्मृतिक राजनाला ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
तकनीकी विश्लेषण किया
शिव कुमार वर्मा ने सिविल लाइन थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी ‘लब-डब’ कपड़े की दुकान, जो पंडरी के माता गैराज के पास है। 31 जनवरी और 1 फरवरी की रात अज्ञात चोरों ने तोड़फोड़ कर कैश लूट लिया। दुकान के गल्ले से लगभग 2.75 लाख रुपए चोरी हो गए।इसी रात पास की नोवा फर्नीचर दुकान से 1.40 लाख रुपए और डिजाइनर सेनिटेशन के साथ हार्डवेयर दुकान से 2.85 लाख रुपए कैश चोरी किए गए। इस तरह कुल चोरी की रकम 7 लाख रुपए पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थलों के CCTV फुटेज खंगाले और तकनीकी विश्लेषण किया। इसके आधार पर आरोपी की पहचान लोकेश श्रीवास के रूप में हुई। पूछताछ में उसने चोरी की वारदातें कबूल कर लीं। उसके पास से 79,500 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं।

कई राज्यों में दर्ज हैं मामले
पुलिस के मुताबिक, आरोपी दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, राजनांदगांव और दुर्ग समेत कई जगहों पर ज्वेलरी शॉप और शोरूम में करोड़ों की चोरी के मामलों में वांछित है। दावा किया जा रहा है कि वह अब तक 40 करोड़ रुपये से अधिक की चोरी की घटनाओं में शामिल रहा है।
/bansal-news/media/media_files/2026/02/07/raipur-theft-case-2026-02-07-13-39-38.jpg)
कई राज्यों में चोरी की वारदात
लोकेश मूल रूप से कवर्धा का रहने वाला है। उसने पहली चोरी वर्ष 2011 में भिलाई संगम डेयरी में की थी। 2018 में भिलाई के पारख ज्वेलर्स में भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी यह भी सामने आई है कि वह रायगढ़ जेल से फरार हो चुका है। पुलिस अब आरोपी के अन्य आपराधिक मामलों की कड़ियां जोड़ रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।