दबंगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को बेरहमी से पीटा,CCTV में कैद हुई घटना - rashtrmat.com

दबंगों ने दुकान में घुसकर दुकानदार को बेरहमी से पीटा,CCTV में कैद हुई घटना

राष्ट्रमत न्यूज,रीवा(ब्यूरो)। मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सेमरिया विधान सभा के सेमरिया बाजार में दो रोहित शर्मा और रामदीन गुप्ता दुकानदारों के बीच ग्राहकों को अपनी ओर खींचने को लेकर विवाद चल रहा था। चार युवकों ने एक राय करके दूसरी दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना बुधवार की है अब उसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

ग्राहकी प्रतिस्पर्धा मारपीट में तब्दील
सेमरिया बाजार में आमने.सामने स्थित दो दुकानों के बीच ग्राहकों को बुलाने और अपनी दुकान में खींचने का विवाद लंबे समय से चला आ रहा था। विवाद बुधवार को मारपीट में तब्दील हो गया। चार युवकों ने एक राय होकर दूसरी दुकान में घुसकर दुकानदार के साथ जमकर मारपीट की। विवाद रोहत शर्मा परिवार और भैया गुप्ता परिवार के बीच हुआ।

आरोपी मौके से फरार
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेमरिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीड़ित दुकानदार रोहित शर्मा अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान अचानक चार युवक दुकान के भीतर दाखिल हुए और बिना कुछ कहे दुकानदार पर हमला कर दिया। मारपीट इतनी बेरहम थी कि हमलावरों ने दुकान के सामान की भी परवाह नहीं की। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।
​सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
​मारपीट की यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह चार युवक बेखौफ होकर दुकानदार के साथ मारपीट कर रहे हैं। हालांकि, मारपीट के पीछे का कारण अभी तक अज्ञात है।
 पुलिस की कार्रवाई
​घटना के तुरंत बाद पीड़ित दुकानदार रोहित शर्मा शिकायत लेकर सेमरिया थाने पहुँचा। और रामदीन गुप्ता के पुत्रों के खिलाफ पुलिस ने पीड़ित की शिकायत दर्ज कर ली है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं।इस मारपीट से सेमरिया बाजार के अन्य दुकानदार हैरान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *