मुस्लिम लड़कियों ने हिन्दू लड़की से कहा,बहुत सुन्दर लगोगी,पहना दिया बुर्का - rashtrmat.com

मुस्लिम लड़कियों ने हिन्दू लड़की से कहा,बहुत सुन्दर लगोगी,पहना दिया बुर्का

राष्ट्रमत न्यूज,लखनऊ/मुरादाबाद(ब्यूरो)। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि एक नाबालिग छात्रा को अन्य छात्राओं ने बुर्का पहना दिया। यह कहकर कि तुम बुर्के में बहुत सुन्दर लगोगी।इस मामले की शिकायत पुलिस तक पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने पांचों लड़कियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इससे पहले ही मिर्जापुर में आए लव जिहाद मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।

इसमें बहुत खूबसूरत लगोगी

यूपी के मुरादाबाद में 5 मुस्लिम लड़कियों ने एक हिंदू छात्रा को जबरन बुर्का पहनाया। आरोप है कि कोचिंग से निकलने के बाद उसे सड़क पर घेर लिया। बैग से बुर्का निकाला और पहना दिया। पीड़ित के भाई ने दावा किया कि उसकी बहन से सहेलियों ने कहा कि इस्लाम कबूल करो, किस्मत बदल जाएगी। इसमें बहुत खूबसूरत लगोगी।

पांचों लड़कियों पर मुकदमा दर्ज

पीड़ित और आरोपी लड़कियां एक ही स्कूल में 12वीं में पढ़ती हैं। सभी की उम्र 15-17 साल के बीच है। साथ में कोचिंग भी जाती हैं। घटना 20 दिसंबर की है, लेकिन 22 जनवरी को लड़की के भाई ने थाने में FIR कराई।पुलिस ने पांचों लड़कियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, तो शुक्रवार को CCTV सामने आया। मामला बिलारी कस्बे के एक मोहल्ले का है। पीड़ित लड़की चौधरी समाज से आती है।

रास्ते में मेरी बहन को बुर्का पहनाया

हिंदू छात्रा के भाई ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मेरी नाबालिग बहन बिलारी कस्बे के मोहल्ला शाहकुंज कॉलोनी में एक टीचर के घर ट्यूशन पढ़ने जाती थी। मेरे घर से 1.5 किमी की दूरी पर कोचिंग है। बाकी पांचों मुस्लिम छात्राएं भी उसके साथ जाती थीं।11वीं क्लास में इन लड़कियों से मेरी बहन की दोस्ती थी। सभी मोहल्ले और आसपास की थीं, तो स्कूल और ट्यूशन साथ में जाती थीं। छात्राओं ने मेरी बहन का ब्रेनवॉश करना शुरू कर दिया। पांचों उसे बार-बार इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए उकसाती रहती थीं। उसके मन में हिंदू धर्म के प्रति घृणा पैदा करने की कोशिश की।मेरी बहन उनके झांसे में आ गई। मेरी बहन घरवालों की बातें भी नहीं सुनती थी। मना करने के बाद भी उन्हीं मुस्लिम लड़कियों के साथ ही स्कूल और कोचिंग जाती थी। 20 दिसंबर को मुस्लिम लड़कियां ट्यूशन से निकलीं। इसके बाद रास्ते में मेरी बहन को बुर्का पहनाया।